एक्सप्लोरर

PKL 9: बंगाल वॉरियर्स ने गुजरात जॉयंट्स को लगातार दूसरी बार हराया, मनिंदर सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन

Bengal Warriors vs Gujarat Giants: बंगाल ने लगातार दूसरी बार गुजरात को हराया और पिछले चार मैचों से वे अजेय रहे हैं.

Bengal Warriors vs Gujarat Giants: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 73वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने गुजरात जॉयंट्स के खिलाफ 46-27 के अंतर से जीत हासिल की है. बंगाल ने लगातार दूसरी बार गुजरात को हराया और पिछले चार मैचों से वे अजेय रहे हैं. कुल मिलाकर बंगाल ने इस सीजन का छठा मैच जीता है तो वहीं गुजरात को छठी हार झेलनी पड़ी है.

पहले हाफ में लगभग बराबरी पर थीं दोनों टीमें

पहले 10 मिनट में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर रहीं और दोनों ही टीमों के डिफेंस ने गलतियां की. हालांकि, रेडर्स ने दोनों टीमों के लिए प्वाइंट लाने का काम किया, लेकिन इसके बावजूद पहले 11 मिनट में केवल 18 प्वाइंट ही बने थे. अंतिम नौ मिनट में भी खेल धीमा ही चला और पहले हाफ की समाप्ति होने तक गुजरात 15-14 से आगे थी. गुजरात के लिए कप्तान चंद्रन रंजीत और एचएस राकेश ने चार-चार रेड प्वाइंट हासिल किए. मनुज ने गुजरात के लिए तीन टैकल प्वाइंट्स लिए थे. 

बंगाल के लिए श्रीकांत जाधव सबसे सफल रेडर रहे जिन्होंने पांच रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए. मनिंदर सिंह बहुत सफल नहीं हो पाए और उन्हें सात रेड में केवल तीन रेड प्वाइंट्स ही मिले. बंगाल को डिफेंस में केवल तीन ही प्वाइंट ही मिले तो वहीं गुजरात की डिफेंस ने छह प्वाइंट्स अपने नाम किए.  

दूसरे हाफ में बंगाल ने की दमदार वापसी

दूसरे हाफ में बंगाल दबाव में थी, लेकिन कप्तान मनिंदर ने वापसी कराते हुए पहले पांच मिनट के बाद अपनी टीम को 20-18 से आगे किया. मनिंदर के दम पर बंगाल ने नौ मिनट के अंदर गुजरात को ऑल आउट किया और मैच में सात प्वाइंट की बढ़त हासिल कर ली. लगभग 29 मिनट के खेल के बाद पहली बार किसी टीम को पांच या उससे अधिक प्वाइंट की बढ़त मिली थी. बंगाल ने लगातार अच्छा खेल दिखाते हुए गुजरात को वापसी का मौका नहीं दिया और पांच मिनट का समय बचे होने पर 12 प्वाइंट की बढ़त ले ली थी.

दो मिनट का समय बचा रहने पर गुजरात एक बार फिर से ऑल आउट हुई और अब बंगाल की बढ़त 16 प्वाइंट्स की हो चुकी थी. गुजरात इस बढ़त को काट नहीं सकी. मनिंदर और श्रीकांत जाधव दोनों ने सुपर-10 लगाए. दूसरे हाफ में गुजरात की डिफेंस केवल एक ही प्वाइंट ले सकी.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: यूपी योद्धा के नितेश कुमार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, लीग में ऐसा करने वाले बने सातवें डिफेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget