एक्सप्लोरर

यूं ही नहीं कोई शो-मेन बन जाता: Pro Kabaddi League के ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, लेकिन ये चीज उन्हें बनाती है सबसे अलग

Pro Kabaddi League: 13 साल की उम्र से अपने स्कूल में कबड्डी खेलने वाले राहुल के घर वाले उनके इस फैसले के खिलाफ थे और उन्हें लगता था कि इस खेल की वजह से राहुल का करियर खराब हो जाएगा.

Pro Kabaddi League: Story of 'Show-Men' Rahul Chaudhary: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी (Rahul Chaudhary) पूरी दुनिया में अपने तेज-तर्रार रेड के लिए जाने जाते हैं. कबड्डी का स्टार खिलाड़ी इस प्रो कबड्डी लीग के सीजन 8 में पुणेरी पलटन (Puneri Paltan) की ओर से खेल रहा है. शोमैन (Show-men) के नाम से मशहूर राहुल चौधरी पीकेएल (PKL) इतिहास के सबसे सफल रेडर में से एक हैं, जिनके नाम 1,000 से अधिक अंक हैं, जिसमें  961 रेड प्वाइंट, 792 सफल रेड और 40 सुपर 10 (Super-10) रेड शामिल हैं. यही नहीं वो 24 सुपर रेड कर प्रो कबड्डी इतिहास के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो अपने दम पर अकेले मैच को जीताने की क्षमता रखते हैं.

रेड मशीन (Raid machine) के नाम से मशहूर राहुल चौधरी का जन्म साल 1993 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हुआ था. राहुल को बचपन से ही कबड्डी से बेहद लगाव था और वो 13 साल की उम्र से अपने स्कूल में कबड्डी खेलने लगे. हालांकि राहुल के घर वाले उनके इस फैसले के खिलाफ थे और उन्हें लगता था कि इस खेल की वजह से राहुल का करियर खराब हो जाएगा. बावजूद इसके राहुल कबड्डी में अपना करियर बनाने का मन बना चुके थे. साल 2007 में घर में बिना किसी को बताए राहुल ट्रायल देने चले गए और उनका सेलेक्शन भी हो गया.

ट्रेनिंग के दौरान राहुल ने कबड्डी के गुर सीखे और उन्हें आर्मी ज्वाइन करने का मौका मिला, लेकिन कबड्डी को अपनी जिंदगी मान चुके राहुल ने ट्रेनिंग जारी रखने का फैसला किया. इसके बाद उन्हें एयर इंडिया (Air India) की ओर से कबड्डी खेलने का मौका मिला और वो खेलने चले गए. वहां उनके तेज तर्रार रेड और शानदार स्कील से कोच उदय कुमार (Uday Kumar) प्रभावित हुए और प्रो कबड्डी लीग में तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) के कोच ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. इसके बाद तो पूरी दुनिया ने रेड मशीन का शो देखा और उन्हें शो-मेन का नाम दे दिया. प्रो कबड्डी लीग ने भले ही कई खिलाड़ियों को स्टार बनाया हो, लेकिन राहुल उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने कबड्डी को दुनिया भर में चर्चित बनाया है.

शोमैन ने पिछले साल 8 दिसंबर को अहमदाबाद की हेताली से शादी कर ली. प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी ने शादी के बाद अपनी पायलट पत्नी हेताली को अपने घर लाने के लिए महंगी कार नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था. कबड्डी के मैट पर भी राहुल का अनोखा अंदाज देखने को मिलता है, वो प्रो कबड्डी लीग में सबसे मॉर्डन रेडर (Modern Raider ) के रूप में जाने जाते हैं. इस सीजन राहुल ने पुनेरी पलटन के साथ नई पारी की शुरुआत की है और इस सीजन भी वो मैच पर अपना शो दिख रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget