एक्सप्लोरर

Exclusive: खराब आर्थिक स्थिति से लड़कर प्रो कबड्डी के जरिए बनाया नाम, जानें कैसा रहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी दुर्गेश का सफर

Durgesh Kumar PKL: किसान के बेटे दुर्गेश ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और कई मुश्किलों को पार करते हुए यहां तक पहुंचे हैं.

Durgesh Kumar Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (PKL) का नौवां सीजन चल रहा है और इसमें तमाम खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं. यूपी योद्धा की टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिला जिसने लीग में आते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. हम बात कर रहे हैं दुर्गेश कुमार की जो इस लीग में खेलने वाले छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी बने हैं. किसान के बेटे दुर्गेश ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और कई मुश्किलों को पार करते हुए यहां तक पहुंचे हैं. दुर्गेश ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में अपने संघर्षों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

पिता किसान हैं और घर का खर्च किसानी से ही चलता है- दुर्गेश

परिवार के बारे में पूछने पर दुर्गेश ने बताया, "पिता किसान हैं और मेरा भाई भी कबड्डी खेलता है. पिता किसानी से जो पैसे कमाते हैं उससे ही घर का खर्च चलता है. मैं छह साल से कबड्डी खेल रहा हूं और पहले तो मुझे खेलने से मना किया जाता था. घरवालों का कहना था कि कुछ ऐसा काम करो जिससे कमाई हो और घर की मुसीबतें कम हों."

यूनिवर्सिटी गेम्स में हुई प्रतिभा की पहचान

दुर्गेश ने बताया, "मैं पहले गांव में ही खेलता था, लेकिन फिर जब मैंने यूनिवर्सिटी गेम्स खेला तो मेरी प्रतिभा की पहचान हुई. हेमंत सर ने मुझे वहां देखा और फिर मैं उनके क्लब में जाने लगा. उन्होंने मेरी लगातार मदद की और फिर मैंने छत्तीसगढ़ के लिए जूनियर तथा सीनियर नेशनल खेला. सर की मदद से ही मैं प्रो कबड्डी में भी पहुंचा हूं." 

दोस्तों से उधार लेने पड़ते थे पैसे

आर्थिक तंगी के बारे में दुर्गेश ने बताया, "घर की हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि मैं अपनी डाइट के लिए उनसे पैसे ले सकूं. कबड्डी फिजिकल गेम है तो शरीर को मजबूत रखना मेरी प्राथमिकता थी और इसके लिए मुझे पैसों की जरूरत होती थी. कई बार ऐसा हुआ कि मैंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लिए और अपनी डाइट का जुगाड़ किया."

यूपी की टीम में आने पर निशब्द थे दुर्गेश

यूपी की टीम से जुड़ने पर दुर्गेश ने बताया, "जब मैं पहली बार यहां आया तो प्रदीप नरवाल जैसे दिग्गजों को करीब से देखा. उन्हें देखने के बाद मेरे मुंह से कुछ नहीं निकला और मैं एकदम से चुप हो गया था. मैं लगातार सोच रहा था कि यदि उन्होंने कुछ पूछा तो उन्हें कैसे जवाब देना है. मेरे लिए भरोसा कर पाना मुश्किल था कि मैं यहां तक पहुंच गया हूं."

सीनियर खिलाड़ियों ने की खूब मदद

सीनियर खिलाड़ियों के बारे में दुर्गेश ने बताया, "कुछ दिन बीतने के बाद मैं नॉर्मल हुआ और सीनियर खिलाड़ियों से बातचीत शुरू हुई. सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी मदद की और उन्होंने बताया कि मुझे क्या करना चाहिए. उन्होंने खेल की बारीकियों से लेकर डाइट तक मुझे काफी जानकारियां दी और इसका मुझे काफी लाभ भी हुआ है."

यह भी पढ़ें:

PKL 9: मुंबई में होंगे प्ले-ऑफ मुकाबले, सामने आया एलिमिनेटर से लेकर फाइनल तक का पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget