एक्सप्लोरर

मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को महंगा पड़ सकता है गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाना, कोरोना नियमों को तोड़ने का लगा आरोप

इटली में कोरोना वायरस के नियमों के अनुसार विशिष्ट मामलों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह की यात्रा करना प्रतिबंधित है. जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज ने अपना और रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें दोनों बर्फ में मस्ती करते दिखायी दे रहे थे.

दुनिया के शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कोरोना वायरस से जुड़े नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है. उन पर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज के साथ कोरोना वायरस के चलते इटली में लगे यात्रा पाबंदी के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है. जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज ने अपना और रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें दोनों बर्फ में मस्ती करते दिखाई दे रहे थे. लेकिन बाद में इस वीडियो को हटा दिया गया.

गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज का जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा

दरअसल इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज का बुधवार को 27वां जन्मदिन था. इसी को मनाने के लिए दोनों उत्तर पश्चिम इटली के वाले-डि-ऑस्टा क्षेत्र स्थित माउंटेन रिजोर्ट में पहुंचे थे. रॉड्रिग्‍ज ने एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जिसमें दोनों बर्फ में नजर आ रहे हैं. जॉर्जिना रॉड्रिग्‍ज ने बाद में इस वीडियो को हटा दिया था. हालांकि तब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसके बारे में चर्चा शुरू हो चुकी थी.

पुलिस कर रही है जांच 

रोनाल्डो पास के क्षेत्र पीडमोंट में रहते हैं और इटली में कोरोना वायरस के नियमों के अनुसार विशिष्ट मामलों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह की यात्रा करना प्रतिबंधित है. रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मामले में रोनाल्डो पर 400 यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. रोनाल्डो के क्लब जुवेंटस ने मामले में किसी भी तरह की टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया.

पहले भी कोरोना वायरस संबंधी विवाद में आ चुका है नाम

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो का इस से पहले भी कोरोना वायरस संबंधी विवाद में नाम आ चुका है.  पिछले साल अक्‍टूबर में पुर्तगाल में यात्रा करने के कारण क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो को आलोचना का सामना करना पड़ा था. जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के दो मामलों के चलते जुवेंटस एकांतवास में था. इस से पहले रोनाल्‍डो खुद भी कोविड पॉजिटिव निकले थे और कई दिनों तक एकांतवास में रहने के बाद इटली लौटे थे.

यह भी पढ़ें 

Economic Survey 2021 LIVE Updates: राष्ट्रपति कोविंद बोले- सीमा पर भारतीय सेना के जाबांजों ने दुश्मन को दिया मुंह तोड़ जवाब

ऐश्वर्या से रानी मुखर्जी तक, सारे मिथकों को नकार, ज्यादा उम्र में मां बनीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG में भारत को मिला 12वां गोल्ड, शनिवार को छाए रहे मुक्केबाज
CWG में भारत को मिला 12वां गोल्ड, शनिवार को छाए रहे मुक्केबाज
लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी
लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड
गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget