एक्सप्लोरर

IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं चहल, नंबर-1 बनने से महज इतने कदम हैं दूर

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने बुधवार (5 अप्रैल) को हुए IPL मुकाबले में जितेश शर्मा का विकेट झटक कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Most IPL Wickets: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बीती रात (5 अप्रैल) हुए IPL मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लेकर वह IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में दिग्गज श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को पीछे छोड़ा.

लसिथ मलिंगा ने अपने IPL करियर में 122 मुकाबले खेलते हुए 170 विकेट चटकाए थे. वहीं, चहल के IPL विकटों की संख्या अब 171 हो गई है. चहल को यहां तक पहुंचने के लिए 133 IPL मैच लगे. पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा उनके 171वें शिकार बने.

ड्वेन ब्रावो हैं नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड विंडीज फास्ट बॉलर ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है. ब्रावो ने 161 IPL मैचों में 183 विकेट चटकाए हैं. वह पिछले सीजन तक IPL का हिस्सा थे, अब वह IPL को अलविदा कह चुके हैं. अब चहल के पास सबसे ज्यादा IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका है. उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 13 विकेट की दरकार है. संभवतः वह इसी सीजन में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

लाजवाब रहा है IPL में चहल का रिकॉर्ड
युजवेंद्र चहल ने साल 2013 में IPL डेब्यू किया था. इन 11 सीजन में चहल अब तक 133 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 21.58 की बॉलिंग एवरेज और 7.62 के इकोनॉमी रेट से 171 विकेट चटकाए हैं. पिछले सीजन में वह पर्पल कैप विनर रहे थे. उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे.

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
1. ड्वेन ब्रावो: 183 विकेट 
2. युजवेंद्र चहल: 171 विकेट
3. लसिथ मलिंगा: 170 विकेट
4. अमित मिश्रा: 166 विकेट
5. आर अश्विन: 159 विकेट
6. पीयूष चावला: 157 विकेट
7. भुवनेश्वर कुमार: 154 विकेट
8. सुनील नरेन: 153 विकेट
9. हरभजन सिंह: 150 विकेट
10. जसप्रीत बुमराह: 145 विकेट

यह भी पढ़ें...

SL vs NZ 2nd T20I: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की दमदार वापसी, एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget