एक्सप्लोरर

IPL 2020: फाइनल में पहुंची MI पर दिल्ली के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में खामोश नजर आया है. उन्होंने इस सीजन खेले 11 मैचों में महज 126.31 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए हैं

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन (IPL 2020) का पहला क्वालिफायर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुंबई ने पहले क्वालिफायर में दिल्ली की टीम को 57 रनों से मात दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चोट से उबरने के बाद लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे. अश्विन ने खूबसूरत ऑफ ब्रेक पर रोहित को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. कप्तान रोहित खाता खोलने में भी असफल रहे.

13वीं शून्य पर आउट हुए रोहित

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. रोहित ने आईपीएल में सर्वाधिक 13 बार शून्य पर आउट होने के हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल के रिकार्ड की बराबरी की.

मैच के दूसरे ओवर में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आर अश्विन को गेंदबाजी सौंपी. अश्विन ने अपनी तीसरी गेंद पर रोहित को आउट किया. अश्विन से पहले जोफ्रा आर्चर और उमेश यादव रोहित को पहली ही गेंद पर आउट करने का कारनामा कर चुके हैं.

आईपीएल में खामोश रहा रोहित का बल्ला

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन में खामोश नजर आया है. उन्होंने इस सीजन खेले 11 मैचों में महज 126.31 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो अर्धशतकीय पारी खेली है.

कोलकाता के खिलाफ 80 और पंजाब के खिलाफ 70 रनों की पारी को छोड़ दिया जाए तो रोहित रन बनाने के लिए जूझते नजर आए हैं. चोट से उबरने के बाद वह हैदराबाद के खिलाफ महज चार रन बना सके बल्कि दिल्ली के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, जानिए वजह

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुमराह ने बरपाया कहर, रबाडा को पीछे छोड़ पर्पल कैप पर कब्जा जमाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget