एक्सप्लोरर

Angkrish Raghuvanshi: जानिए कौन हैं दिल्ली की खटिया खड़ी करने वाले अंगकृश रघुवंशी? पिता-माता दोनों भारत के लिए खेले

Angkrish Raghuvanshi Profile: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अंगकृश रघुवंशी ने आईपीएल में अपनी डेब्यू पारी में सबको हिलाकर रख दिया है. जानिए कौन हैं अंगकृश रघुवंशी.

Angkrish Raghuvanshi: 3 अप्रैल को खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 16वें मैच में एक तरफ सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की कमर तोड़ कर रख दी थी. वहीं दूसरे छोर से भारत के युवा बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी से अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख दी है. रघुवंशी ने DC के खिलाफ 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 27 गेंद में 54 रन की पारी खेली है. उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू RCB के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया था, लेकिन उनके आईपीएल करियर की पहली पारी DC के खिलाफ आई है.

कौन हैं अंगकृश रघुवंशी?

अंगकृश रघुवंशी का जन्म 5 जून, 2005 को हुआ था. वो अपने क्रिकेट कौशल को बेहतर बनाने की चाह में केवल 11 साल की उम्र में गुड़गांव छोड़कर मुंबई चले गए थे. अंगकृश एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं. उन्हें अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब फेम मिला था. उस विश्व कप में अंगकृश भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. उन्होंने 2022 के वर्ल्ड कप में 6 मैच खेलकर 278 रन बनाए थे.

खिलाड़ियों के परिवार से आते हैं अंगकृश रघुवंशी

अंगकृश रघुवंशी का बचपन से ही एक एथलीट बनना लगभग तय था क्योंकि वो एथलीट्स के परिवार से आते हैं. उनकी मां, मलिका रघुवंशी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वहीं उनके पिता, अवनीश टेनिस में अपने देश के लिए खेल चुके हैं. उनके भाई कृशांग रघुवंशी भी अपने पिता की तरह टेनिस खेलते हैं. इसके अलावा उनके अंकल भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं.

कैसे गुड़गांव से पहुंचे मुंबई?

अंगकृश रघुवंशी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत गुड़गांव में कोच मंसूर अली खान के अंडर की थी. कुछ समय बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में खेल चुके अंगकृश के अंकल ने उन्हें मुंबई जाने की सलाह दी, जहां उन्हें अभिषेक नायर के अंडर ट्रेनिंग करने का मौका मिला. आईपीएल 2024 की बात करें तो अंगकृश को KKR ने उनके बेस प्राइस यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था.

यह भी पढ़ें:

SUNIL NARINE: सुनील नरेन ने तूफानी बैटिंग से मचाया कोहराम, इशांत शर्मा के ओवर में जड़े 26 रन; बना डाला अपना सर्वाधिक स्कोर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget