एक्सप्लोरर

IPL 2024: एलिमिनेटर में मिली हार के बाद इमोशनल हुए विराट कोहली, कहा- "सम्मान के लिए खेले और..."

Virat Kohli: 22 मई को खेले गए आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में हारकर RCB का एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. लेकिन लगातार छह जीत के बारे में बात करते हुए विराट कोहली भावुक हो गए.

Virat Kohli Emotional: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों चार विकेट की हार के साथ खत्म हो गया. इसके साथ ही एक बार फिर बेंगलुरु का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. हार के बावजूद, टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने हार न मानने का जज्बा और शानदार वापसी पर गर्व व्यक्त किया.

कोहली ने कही ये बात
एलिमिनेटर में हार के बाद विराट कोहली ने कहा- "जब हम लगातार मैच हार रहे थे तो खिलाड़ी निराश थे. मगर, फिर हमने खुद को व्यक्त करना शुरू किया, अपने सम्मान के लिए खेलना शुरू किया और हमारा आत्मविश्वास भी वापस आ गया." उन्होंने आगे कहा- "हमने जिस तरह से चीजें बदली और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, यह वास्तव में खास था. यह ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा क्योंकि इस टीम के प्रत्येक सदस्य ने इसके लिए शानदार जज्बा दिखाया. हमें इस पर गर्व है और अंत में हम वैसा ही खेले जैसा हम खेलना चाहते थे."

कप्तान ने भी जताया गर्व
कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा- "अंतिम के छह मैच वास्तव में काफी खास रहे. जब आप कुछ खास करते हैं तो आपकी उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं." उन्होंने आगे कहा- "सत्र का पहला हाफ निराशाजनक रहा था. लेकिन एक बार लय हासिल करने के बाद हम जीतते रहे. दुखद है कि हम ट्रॉफी नहीं जीत पाए. लेकिन हां, इस सफर पर मुझे अपनी टीम पर गर्व है."

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शानदार प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरुआती 8 मैचों में से 7 हारकर निराशाजनक प्रदर्शन किया था. मगर, इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले 6 मैच लगातार जीते. इस शानदार वापसी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोमांचक अंतिम लीग मैच भी शामिल था, जिसकी बदौलत टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी.

एलिमिनेटर में बेंगलुरु की हार की वजह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार का मुख्य कारण राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा. आवेश खान ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 19 रन पर 2 विकेट और ट्रेंट बोल्ट ने 16 रन पर 1 विकेट लेकर बेंगलुरु को 172 रन पर रोक दिया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें:
MS Dhoni Retirement: IPL 2025 में फिर दिखेगा 'हेलीकॉप्टर शॉर्ट'? एमएस धोनी को लोकर CSK CEO ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget