एक्सप्लोरर

Team India Jersey: वर्ल्ड कप जर्सी हुई लॉन्च, इस लुक में नजर आएगी टीम इंडिया; लोगों ने बकवास बताकर उड़ाया मजाक

Team India Jersey: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की जर्सी को लॉन्च कर दिया गया है. मगर लोग इस नए डिजाइन से जरा भी खुश नहीं दिख रहे हैं.

Team India Jersey: टी20 वर्ल्ड कप कुछ ही हफ्ते दूर रह गया है और कुछ घंटों पहले ही भारतीय टीम की जर्सी के लीक होने की खबरें सामने आ रही थीं. बता दें कि भारतीय टीम का एलान पहले ही हो चुका है, लेकिन अब टीम की जर्सी भी लन्च हो गई है. भारतीय टीम की जर्सी को ग्लोबल स्पोर्ट्स क्लोथिंग ब्रांड एडिडास तैयार करता है. अब इंस्टाग्राम पर 'एडिडास इंडिया' ने ग्राफिक्स के जरिए आधिकारिक रूप से भारतीय टीम की जर्सी को लॉन्च कर दिया है. जारी किए गए वीडियो में रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी दिखाई दे रहे हैं.

टीम इंडिया की जर्सी का डिजाइन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जर्सी के आगे के हिस्से को नीला रखा गया है. वहीं बाजुओं को संतरी रंग का रखा गया है और कंधों पर 3 सफेद स्ट्राइप्स लगाई गई हैं. काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम का टाइटल स्पॉन्सर Dream 11 है, इसलिए जर्सी के अगले हिस्सों पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'DREAM 11' लिखा हुआ है और उसके नीचे INDIA छपा हुआ है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by adidas India (@adidasindia)

नए डिजाइन को लोगों ने जमकर ट्रोल किया

जैसे ही नई जर्सी का वीडियो सामने आया वैसे ही लोगों ने कमेन्ट सेक्शन में नए डिजाइन को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कोई इसे बकवास बता रहा है तो किसी का कहना है कि पिछले वर्ल्ड कप की जर्सी दिखने में बहुत बेहतर थी. एक फैन ने यह भी कहा कि एडिडास ने भारतीय टीम की ट्रेनिंग और मैच जर्सी के कॉम्बिनेशन को मिलाकर नया डिजाइन कर दिया है और इसमें कुछ नया नहीं है. हालांकि इसे कुछ लोगों ने अच्छा भी बताया, मगर अधिकांश लोग इसे बहुत खराब डिजाइन होने की संज्ञा दे रहे हैं. बता दें कि भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024 UGANDA: यूगांडा ने किया वर्ल्ड कप टीम का एलान, ये 15 खिलाड़ी मचाएंगे सनसनी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget