एक्सप्लोरर

SRH vs PBKS: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है.

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा. इसके लिए हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. हैदराबाद के नियमित कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड चले गए हैं. इस वजह से उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है. भुवनेश्वर ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. जबकि पंजाब की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं.

टॉस जीतने के बाद कप्तान भुवनेश्वर ने बताया, ''हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. पिछले गेम की तरह ही विकेट है, इसलिए दूसरी पारी में थोड़ा स्टिकी हो सकता है. हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. रोमारियो शेफर्ड और जगदीश सुचिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. हम इस मैच को जीतकर पॉइंट टेबल में ऊपर जाना चाहेंगे.''

पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा, ''हमने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. भानुका की जगह नाथन एलिस को जगह दी गई है. शाहरुख और प्रेरक मांकड़ को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.'' 

गौरतलब है कि सनराइजर्स  हैदराबाद का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. टीम ने 13 मैच खेलते हुए अब तक 6 में जीत हासिल की है. जबकि उसे 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वह पॉइंट टेबल में 8वें स्थान पर है. वहीं पंजाब किंग्स ने भी 13 मैचों में से 6 में जीत हासिल की. उसे भी 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पंजाब पॉइंट टेबल में फिलहाल 7वें नंबर पर है.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, जगदीश सुचिथ, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), फजलहक फारूकी, उमरान मलिक

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, प्रेरक मांकड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें : IND vs SA T20 Series: उमरान मलिक से लेकर अर्शदीप तक, धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका सीरीज में मिला मौका

IND vs SA T20 Series: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित की टीम, देखें किसे-किसे मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget