एक्सप्लोरर

RR vs GT: गुजरात की गेंदबाजी के मुरीद हुए संजू सैमसन, मैच के बाद बताया हार का कारण

गुजरात की इस सीजन यह 7वीं जीत है. टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. वहीं राजस्थान ने अब तक 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 10 पॉइंट्स के साथ टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है.

RR vs GT, IPL 2023, Hardik Pandya: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans) के बीच शुक्रवार को आईपीएल के 16वें सीजन का 48वां मुकाबला खेला गया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेले गए इस मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का निर्णय लिया. हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स 17.5 ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई. कप्तान संजू ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 15 रन और यशस्वी जायसवाल ने 14 रन बनाए. 119 रनों के आसान लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 13.5 ओवर में महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. GT ने 9 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया.

गेंदबाजों का उम्दा प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस की इस सीजन यह 7वीं जीत है. टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. वहीं राजस्थान ने अब तक 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 10 पॉइंट्स के साथ टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. गुजरात की जीत के बाद संजू ने राजस्थान की हार के कारण गिनाए. इसके अलावा RR के कप्तान ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा नूर अहमद को 2 और मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, जोशुआ लिटल को 1-1 सफलता मिली.

स्पिनर्स के खिलाफ संर्घष किया

हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, हमारे पास बहुत कठिन रात थी, शुरुआत करने के लिए वास्तव में अच्छा पावरप्ले नहीं था और हमने स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष किया. उनके गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे और बीच के ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण विकेट लेते रहे और जब ऐसा होता है तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. हमें अपनी लिस्ट की जांच करनी होगी और देखना होगा कि क्या हम वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. हमें अपने अपने स्तर में सुधार करना होगा, कुछ महत्वपूर्ण खेल आने वाले हैं और हम अगले कुछ हफ्तों में गेम जीतने की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Watch: बचपन से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे विराट कोहली, दोस्त की मां ने किए कई अहम खुलासे

IPL 2023: लखनऊ ने किया Kl Rahul के रिप्लेसमेंट का एलान, इस बल्लेबाज को मिली टीम में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget