एक्सप्लोरर

क्या बुमराह की जगह MI में शामिल हुए संदीप वॉरियर को उनके बराबर पैसे मिलेंगे? मुंबई इंडियंस ने दिया जवाब

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बीते दिन जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया. फ्रेंचाइजी ने टीम में उनकी जगह संदीप वॉरियर को शामिल किया है.

Sandeep Warrier Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया. फ्रेंचाइजी ने बुमराह की जगह संदीप वॉरियर को टीम में शामिल किया है. जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और उन्होंने बीते 6 महीने से किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेली है. हाल ही में न्यूजीलैंड में उनकी पीठ का ऑपरेशन हुआ था. फिलहाल बुमराह भारत लौट आए हैं और रिहैब कर रहे हैं. उनकी जगह टीम में शामिल किए गए संदीप वॉरियर ने अभी तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. वहीं ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो संदीप ने 68 टी20 मैचों में 62 विकेट लिए हैं. आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने 5 आईपीएल मैच खेले हैं. अब सवाल उठता है क्या वॉरियर को मुंबई इंडियंस से उतने ही पैसे मिलेंगे जितने बुमराह को मिलते हैं?. 

क्या बुमराह के बराबर मिलेंगे पैसे?

जसप्रीत बुमराह पिछले कई साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. उनका ऑक्शन प्राइज 12 करोड़ रुपये हैं. वह आईपीएल के सफल गेंदबाजों में से एक हैं. बुमराह के मुकाबले संदीप वॉरियर कहीं पर नहीं ठहरते. आईपीएल 2023 संदीप वॉरियर को बुमराह जितने पैसे नहीं मिलने जा रहें. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 50 लाख रुपये में साइन किया है. इससे स्पष्ट है कि उन्हें बुमराह जितने पैसे नहीं मिलेंगे. साल 2021 में कोलंबो में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले संदीपवॉरियर घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

2 अप्रैल को मुंबई का मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल से अपने अभियान का आगाज करेगी. रोहित शर्मा की टीम सीजन का पहला मुकाबला फॉफ डू प्लेसिस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. संदीप वॉरियर को इस पहले मुकाबले में मुंबई की टीम में मौका मिल सकता है. 

कहां हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के बाद भारत लौट आए हैं. वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं. उन पर 2023 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. बीते सप्ताह उन्हें मुंबई के कैंप में देखा गया था. इसके अलावा वह विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल के दौरान मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करते दिखे थे. चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हैं. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: लखनऊ में होने वाले LSG vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? रद्द होने की कगार पर है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget