एक्सप्लोरर

RR vs RCB: आखिरी ओवर के लिए आर्चर को बचाकर रखने की रणनीति राजस्थान को पड़ी भारी

स्टीवन स्मिथ ने 19 वे ओवर में उनादकट को गेंदबाज़ी का ज़िम्मा सौंप दिया और डिविलियर्स ने पहली तीन गेंदों में तीन सिक्सर मार दिए.

आखरी ओवर के लिएजोफरा आर्चर को बचाकर रखने की रणनीति राजस्थान रॉयल्स के लिए गलत साबित हुई. आखिरी 2 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए 35 रनों की ज़रूरत थी. 19वें और आखरी ओवर में एबी डिविलियर्स के खिलाफ गेंदबाज़ी करने के लिए स्टीवन स्मिथ के पास दो गेंदबाज़ थे- जोफरा आर्चर और जयदेव उनादकट.

19 वें ओवर में गेंदबाज़ी करने से पहले जयदेव उनादकट ने 3 ओवर में 21 रन दिए थे और उन्हीं के हाथों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने गेंद थमा दी थी. शायद यही इस मैच की टर्निंग पॉइंट रहा. क्योंकि मॉडर्न डे क्रिकेट में रन डिफेंड करते वक़्त इस तरह की परिस्थिति में अक्सर टीम के नंबर वन गेंदबाज़ों को ही 19वें ओवर में गेंदबाज़ी कराने का ट्रेंड है. बैट्समैन के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि बेस्ट बॉलर के खिलाफ 19वें ओवर में ही ऑल आउट अटैक करें या फिर उससे कमज़ोर गेंदबाज़ के खिलाफ आखरी ओवर में ज़्यादा रन बनाने के लिए कोशिश करें.

लेकिन यहां स्टीव स्मिथ ने 19 वे ओवर में उनादकट को गेंदबाज़ी का ज़िम्मा सौंप दिया और डिविलियर्स ने पहली तीन गेंदों में तीन सिक्सर मार दिए. वहां से मैच पूरी तरह से आरसीबी की तरफ चला गया.

एक तो बाएं हाथ के गेंदबाज़ों के खिलाफ डेथ ओवर्स में डिविलियर्स का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. दूसरी तरफ इनफॉर्म गेंदबाज़ जोफरा आर्चर अगर 19 वें ओवर में 12/14  रन भी दे देते तो आखरी ओवर में 20 से ज़्यादा रन बनाना आसान नहीं होता क्योंकि इसमें बलेबाज़ के ऊपर दवाब ज़्यादा रहता है, ऐसा ही देखा गया है.

मैच में आर्चर को जब आखरी ओवर में गेंदबाज़ी का मौका मिला तो उनके हाथ में डिफेंड करने के लिए सिर्फ 10 ही रन थे और आर्चर इसको डिफेंड कर भी नहीं पाएं. वैसे तो टी20 क्रिकेट में किसी प्लानिंग को 100 फीसदी सही या गलत नहीं कहा जा सकता है. लेकिन कहीं न कहीं जोफरा आर्चर अगर 19वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आते तो बैंगलोर के लिए मैच जीतना शायद मुश्किल होता.

यह भी पढ़ें:

RCB को हारी हुई बाज़ी जिताने के बाद डिविलियर्स बोले- मैं टीम मालिकों को बताना चाहता था कि मैं यहां किसी कारण से हूं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget