एक्सप्लोरर

RCB में आने वाले हैं ऋषभ पंत? विराट कोहली संग पहली बार बेंगलुरु को बनाएंगे IPL चैंपियन! हुआ बहुत बड़ा खुलासा

Rishabh Pant RCB: ऋषभ पंत साल 2016 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आए हैं. अब उन्हें IPL 2025 में एक नई टीम का साथ मिल सकता है.

RCB Rishabh Pant IPL 2025: आईपीएल की सभी टीमों को अक्टूबर महीने के अंत तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट BCCI को सौंपनी है. अब ऋषभ पंत को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज कर सकती है और पंत मेगा ऑक्शन में बोली के लिए उपलब्ध रह सकते हैं. पंत और दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट के बीच कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन DC के अधिकारी पंत को कप्तान बनाने के प्रति बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.

कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन में नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे. यदि ऐसा हुआ तो कई फ्रैंचाइजी उनपर करोड़ों की बोली लगा सकती हैं क्योंकि कई टीमों को कप्तान की जरूरत है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि रिपोर्ट्स अनुसार यह टीम केवल विराट कोहली को रिटेन कर सकती है. ऐसे में आरसीबी द्वारा ऋषभ पंत पर करोड़ों लुटाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

वैसे भी दिनेश कार्तिक पिछले सीजन के बाद फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए बेंगलुरु को एक विकेटकीपर की सख्त जरूरत है. पंत इसलिए भी RCB के लिए डबल फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं क्योंकि वो विकेटकीपर होने के साथ-साथ अच्छी कप्तानी भी कर लेते हैं. दूसरी ओर LSG मैनेजमेंट की ओर से आए हालिया बयान को देखते हुए केएल राहुल का लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ना लगभग तय प्रतीत हो रहा है. इसलिए कई सारी टीम राहुल पर भी ऊंची बोली लगाने से परहेज नहीं करेंगी.

ऋषभ पंत की बात करें तो रिकी पोंटिंग के साथ उनके दोस्ताना संबंध किसी से छुपे नहीं हैं. मगर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग अब दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स के कोच बन गए हैं. बहुत अधिक संभावनाएं हैं कि पंजाब भी पंत को खरीदने के लिए ऊंची बोली लगा सकती है.

यह भी पढ़ें:

Hockey: ओलंपिक की सफलता के बाद भारत की पहली हार, हॉकी में 'सरपंच साहब' नहीं दिला पाए जीत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget