एक्सप्लोरर

गजब! RCB ने टॉस के बाद बदली अपनी प्लेइंग इलेवन, IPL में पहली बार हुआ ऐसा! समझिए पूरा मामला

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में RCB की प्लेइंग इलेवन टॉस के समय कुछ और थी और जब मैच खेला गया तब प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ. जानिए आखिर कैसे?

RCB Playing 11 Changed: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में गजब मामला सामने आया है. यह मामला RCB की प्लेइंग 11 से जुड़ा है. दरअसल टॉस के समय बेंगलुरु टीम की प्लेइंग 11 घोषित हो चुकी थी, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही बेंगलुरु की प्लेइंग 11 बदल दी गई. आखिर ऐसा कैसे हुआ? RCB के कप्तान जितेश शर्मा ने विपक्षी टीम LSG के कप्तान ऋषभ पंत से प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे लखनऊ टीम ने स्वीकार कर लिया था.

इस मैच में RCB के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. लखनऊ-बेंगलुरु मैच के दौरान कमेंट्री करते समय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया कि जितेश शर्मा ने विपक्षी कप्तान ऋषभ पंत को बैटिंग फर्स्ट वाली प्लेइंग XI लिस्ट दे दी थी, जबकि बेंगलुरु ने पहले बॉलिंग चुनी थी.

टॉस के बाद कप्तान जितेश शर्मा, ऋषभ पंत के पास गए और उनकी टीम से रिक्वेस्ट करके उन्हें बैटिंग सेकेंड वाली लिस्ट दी थी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस रिक्वेस्ट को स्वीकार किया. इस कारण टॉस के बाद RCB की प्लेइंग इलेवन बदल गई. हालांकि अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि बैटिंग फर्स्ट की तुलना में बैटिंग सेकेंड वाली प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया था.

जैसे ही टॉस के बाद RCB की प्लेइंग इलेवन सामने आई, सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट को ट्रोल किया जाने लगा. विशेष रूप से लियाम लिविंगस्टोन की टीम में मौजूदगी पर सवाल उठाए गए, जो आईपीएल 2025 सीजन में 7 मैच खेलकर सिर्फ 87 रन बना पाए हैं. यह भी बताते चलें कि चोटिल रजत पाटीदार की जगह फिलहाल जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

RCB की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा

यह भी पढ़ें:

लखनऊ के लिए डेब्यू करने वाले Matthew Breetzke कौन हैं? एडन मार्करम को किया है रिप्लेस; जानें सबकुछ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget