एक्सप्लोरर

KKR vs RCB Match Prediction: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कोलकाता हावी, जानें आज किसके हाथ लगेगी बाज़ी

RCB vs KKR Head To Head: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 32 मुकाबले हुए हैं. यहां कोलकाता का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

KKR vs RCB: IPL 2023 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत होगी. यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह 33वीं टक्कर होगी. इससे पहले हुए 32 मैचों में KKR ने 18 और RCB ने 14 मैच जीते हैं. इन टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भी KKR ही हावी रही है. केकेआर ने इन पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं. इस IPL सीजन में भी यह दोनों टीमें टकरा चुकी है. इस मुकाबले में KKR ने RCB को 81 रन से करारी शिकस्त दी थी.

KKR की स्ट्रेंथ और कमजोर कड़ी
IPL के इस सीजन में कोलकाता के बल्लेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. टीम के ज्यादातर बल्लेबाज अपना दम दिखा चुके हैं. जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल अच्छी लय में है. हालांकि जीत का मोमेंटम नहीं मिलने के कारण इन बल्लेबाजों का आत्मविश्वास नीचे गिरा है और पिछले कुछ मैचों में इनका प्रदर्शन नियमित नहीं रह पाया है.

इस टीम की सबसे कमजोर कड़ी गेंदबाजी रही है. खासकर तेज गेंदबाज इस सीजन में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. KKR के गेंदबाज खूब रन खर्च कर रहे हैं. बेंगलुरु के मैदान पर इन गेंदबाजों की हालत और ज्यादा खराब हो सकती है, क्योंकि यह मैदान बल्लेबाजों के अनुकूल रहा है.

RCB की स्ट्रेंथ और कमजोर कड़ी
RCB को अब तक जितने भी मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, उसमें इस टीम के टॉप-3 का अहम योगदान रहा है. कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सवेल खूब ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज इस टीम की ताकत हैं. वह अच्छी इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और पावरप्ले में टीम के लिए विकेट भी निकाल रहे हैं.

RCB के लिए मिडिल ऑर्डर सबसे बड़ी समस्या है. टॉप-3 के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज खास असर नहीं छोड़ पाया है. गेंदबाजी में भी सिराज के अलावा बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन में अनियमितता रही है. वैसे पिछले दो मैचों में RCB के सभी गेंदबाजों ने अच्छा परफॉर्मेंस दिया है.

इस बार किसका पलड़ा भारी?
कोलकाता की टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड में बैंगलोर पर भले ही हावी हो लेकिन फिलहाल जीत का मोमेंटम रॉयल चैलेंजर्स के पास है. KKR लगातार पिछले चार मैचों से हार रही है, वहीं RCB ने बैक टू बैक दो जीत दर्ज की है. RCB की टीम इस सीजन के सात में से चार मैच जीत चुकी है, वहीं केकेआर को सात मुकाबलों में महज दो जीत हासिल हुई है. RCB की टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर संतुलन नजर आ रहा है. उधर, KKR की गेंदबाजी इस सीजन में बेहद ही खराब रही है. ऐसे में आज के मैच में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

Ajinkya Rahane: एक साल तक ऑउट ऑफ फॉर्म और फिर टीम इंडिया से छुट्टी, लंबे ब्रेक के बाद ऐसे हुई टेस्ट में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget