एक्सप्लोरर

RCB vs CSK Head to Head: बैंगलोर और चेन्नई में होगी भिड़ंत, जानें आंकड़ो में कौन है आगे और किसकी होगी जीत?

IPL 2023: सोमवार को बैंगलोर और चेन्नई के बीच मैच होगा. आइए हम आपको बताते हैं कि आंकड़ों के लिहाज से किस टीम के जीतने की उम्मीद ज्यादा है.

RCB vs CSK: आरसीबी और सीएसके का मैच हमेशा ही मजेदार होता है. आईपीएल के इस मौजूदा सीजन में बैंगलोर और चेन्नई कल यानी 17 अप्रैल को पहली बार आमने-सामने होंगे. यह मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल हिस्ट्री में इन दोनों टीमों का सामना कितनी बार हुआ है और कौन किस पर कितना भारी पड़ा है. बैंगलोर और चेन्नई के बीच हुए आईपीएल मैचों की बात करें तो आंकड़ों में चेन्नई काफी आगे है.

बैंगलोर और चेन्नई के आंकड़े

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच हुए हैं. इन 31 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैचों में जीत हासिल की है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात्र 10 मैचों में ही जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है. वहीं, इन दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा हुआ था, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इन आंकड़ों को देखने से साफ पता चलता है कि चेन्नई की टीम आंकड़ों के लिहाज से काफी आगे हैं, लेकिन आखिरी मैच में बैंगलोर को जीत हासिल हुई थी. आरसीबी और सीएसके के बीच पिछला मैच 4 मई, 2022 को पुणे में हुआ था. उस मैच में बैंगलोर ने सीएसके को 13 रनों से हरा दिया था. हालांकि, पिछले साल चेन्नई काफी खराब फॉर्म से गुजर रही थी. आईपीएल 2022 में चेन्नई के टीम पॉइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर रही थी, जबकि आरसीबी ने दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया था. इस सीजन में आरसीबी और सीएसके दोनों टीमों का फॉर्म लगभग एक जैसा ही है.

दोनों के पास हैं 4-4 पॉइंट्स

चेन्नई और आरसीबी ने अभी तक 4-4 मैच खेले हैं और 2-2 मैचों में जीत हासिल की है. इन दोनों टीमों के पास 4-4 पॉइंट्स मौजूद हैं. चेन्नई की टीम नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से 6ठें स्थान पर है और आरसीबी 7वें स्थान पर मौजूद है. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर मजेदार मैच होने की उम्मीद है.  बैंगलोर और चेन्नई के बीच पहला आईपीएल मैच 27 अप्रैल 2008 को हुआ था, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 रनों से जीता था. इन आंकड़ों में एक मजेदार बात है कि इन दोनों टीमों के पहले मैच में भी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और कल यानी 2023 में भी हुए आईपीएल मैच में चेन्नई की कप्तानी धोनी ही करेंगे. ऐसे में देखना होगा कि इस बार इन दोनों टीमों के मैच में कौन किस टीम पर भारी पड़ता है.

यह भी पढ़ें:  मैक्सवेल से लेकर गायकवाड़ तक, बैंगलोर-चेन्नई मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget