एक्सप्लोरर

IPL 2023: रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- आप कौन हैं ये मायने नहीं रखता...

Rohit Sharma, Ravi Shastri, IPL 2023: भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​​​है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कार्यभार पिछले वर्षों में दोगुना हो गया है.

Rohit Sharma, Ravi Shastri, IPL 2023: भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​​​है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कार्यभार पिछले वर्षों में दोगुना हो गया है. उन्होंने कहा कि बल्ले से फॉर्म में नहीं होने से रोहित की कप्तानी पर भी असर पड़ा है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रोहित सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने मुंबई को पांच खिताबी जीत दिलाई हैं. मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि, पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन निराशजनक रहा था. टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और अंक तालिका ने आखिरी पायदन पर रही थी. वहीं इस सीजन MI अब तक 10 में से 5 मुकाबले जीत चुकी है.

चाहे आप कोई भी हों

शास्त्री ने माना कि बल्ले से फॉर्म में नहीं होने का असर रोहित की कप्तानी पर भी पड़ा है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में उन्होंने कहा, "यदि आप अच्छी फॉर्म में होते हैं, जहां आप रन बना रहे हैं, तो एक कप्तान के रूप में काम बहुत आसान हो जाता है, मैदान पर शरीर के हाव भाव बदल जाते हैं, जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो मैदान पर ऊर्जा कम होती है. आप फ्लैट रणनीति बना सकते हैं. चाहे आप कोई भी हों." 

फॉर्म से जूझ रहे रोहित

IPL 2023 सीजन में MI के कप्तान रोहित खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. दस मैचों में उन्होंने 18.39 की औसत से 184 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 126.89 है. इसमें दो डक भी शामिल हैं. शास्त्री ने कहा "यह वह जगह है जहां एक कप्तान के रूप में यह अधिक महत्वपूर्ण है कि आपका प्रदर्शन बेहतर हो. उनके करियर के स्टेज और उनके पास जिस तरह की टीम है, उसके कारण अब यह कठिन है. वही टीम एक या दो साल बाद एक शानदार टीम हो सकती है, लेकिन सही टीम कॉम्बिनेशन हासिल करना कप्तान का काम है. दो या तीन साल पहले आपके पास जो संसाधन थे, वे अब समान नहीं हैं. एक कप्तान के रूप में चुनौतियां उनके लिए दोगुनी हो गई हैं. एक कप्तान के रूप में काम दो साल पहले की तुलना में दोगुना हो गया है. जब सब कुछ अच्छा था, तो बस कप्तान को मैदान में जाकर अपना काम करना था."

ये भी पढ़ें:

Watch: आईपीएल देखने पहुंचे दर्शकों ने चीयरलीडर्स से की अभद्रता, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

गायकवाड़, सूर्यकुमार और मुकेश कुमार को मिला IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम, WTC Final के लिए टीम इंडिया से जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget