एक्सप्लोरर

CSK vs PBKS: जीत की पटरी पर लौटी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में हारी है. 

CSK vs PBKS: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में हारी है. 

पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 18 ओवर में 126 रनों पर ऑल आउट हो गई. चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. वहीं धोनी के बल्ले से 23 रन निकले.  

पंजाब की इस शानदार जीत के हीरो रहे लियाम लिविंगस्टोन. इंग्लैंड के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले बल्ले से सिर्फ 32 गेंदों में 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में दो विकेट भी चटकाए. 

लियाम लिविंगस्टोन (60) के अर्धशतक और उनकी शिखर धवन (33) के साथ तीसरे विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाये थे. 

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्नई को पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने लगातार झटके दिये, जिसमें शिवम दूबे की 57 रन की अर्धशतकीय पारी के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. उनके अलावा चेन्नई के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ही 23 रन बना सके. इससे टीम 18 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गयी. 

पंजाब किंग्स के लिये राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि लिविंगस्टोन ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये. वैभव अरोड़ा ने 21 रन देकर दो विकेट झटककर आईपीएल में अच्छा डेब्यू किया. 

चेन्नई ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिये और छह ओवर में उसका स्कोर चार विकेट 27 रन था. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (01) इस मैच में भी कोई योगदान नहीं कर सके और दूसरे ओवर में कागिसो रबाडा (तीन ओवर में 28 रन देकर एक विकेट) की गुडलेंथ गेंद पर धवन को कैच दे बैठे. 

अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (10) वैभव अरोड़ा का पहला आईपीएल विकेट बने. मोईन अली खाता भी नहीं खोल सके और वैभव अरोड़ा की गेंद पर बोल्ड होकर उनका दूसरा शिकार बने. अब कप्तान रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे लेकिन वह भी खाता नहीं खोल सके जिन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया. 

अंबाती रायडू (13) ओडियन स्मिथ की शार्ट पिच गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को आसान कैच दे बैठे और स्कोर था पांच विकेट पर 36 रन. शिवम दूबे ने फिर अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर में रबाडा पर लगातार दो छक्के जड़कर 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और धोनी का अच्छा साथ निभा रहे थे. 

पर लिविंगस्टोन ने दूबे की पारी समाप्त कर दी जिन्होंने छठे विकेट के लिये 62 रन की भागीदारी निभाकर पारी संभालने का प्रयास किया था. लेकिन उनके आउट होने के तुरंत बाद ड्वेन ब्रावो आते ही चलते बने. 

ड्वेन प्रिटोरियस ने आते ही पहली गेंद पर राहुल चाहर पर छक्का जमाया और दो गेंद बाद इसी गेंदबाज का शिकार हो गये. 16वें ओवर के बाद टीम का स्कोर आठ विकेट पर 107 रन था जिससे अंतिम चार ओवर में 74 रन की दरकार थी. धोनी ने अगले ओवर में लिविंगस्टोन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर स्लॉग स्वीप से छक्का जड़ा और फिर शार्ट थर्ड मैन पर चौका लगाया. 

17वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल चाहर की गेंद पर जितेश शर्मा ने धोनी के कैच की अपील की लेकिन अंपायर ने मना कर दिया. पर आत्मविश्वास से भरे विकेटकीपर जितेश शर्मा ने तुरंत रिव्यू लिया और वह सही निकले जिससे अंपायर को फैसला बदलना पड़ा. 

धोनी के जाते ही सीएसके की आखिरी उम्मीद खत्म हो गयी. फिर क्रिस जोर्डन के आउट होते ही 18वें ओवर में सिमट गयी. पंजाब किंग्स की दो विकेट गिरने के बाद वापसी में लिविंगस्टोन (पांच चौके और इतने ही छक्के) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही जिससे टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर 72 रन बना लिये थे. 

पंजाब किंग्स की टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद शुरूआत काफी खराब हुई. उसने पारी की दूसरी ही गेंद पर अपने कप्तान और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का विकेट गंवा दिया जो मुकेश चौधरी की पहली गेंद को चौके के लिये भेजने के बाद उनकी बाहर जाती गेंद पर बल्ला छुआकर कवर में खड़े उथप्पा को आसान कैच दे बैठे.

टीम अभी इस झटके से उबर भी नहीं सकी थी कि भानुका राजपक्षे (09) रन आउट हो गये जिसमें सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी की चपलता देखने लायक थी. राजपक्षे ने आउट होने से पहले जोर्डन (23 रन देकर दो विकेट) की गेंद को फाइन लेग पर छक्के के लिये भेजा था.

धवन (चार चौके और एक छक्का) और लिविंगस्टोन ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की. फिर पांचवें ओवर में तो लिविंगस्टोन ने कमाल कर मुकेश चौधरी (52 रन देकर एक विकेट) की गेंदों को धुनते हुए दो छक्के और तीन चौके जड़ दिये. उनके दूसरे छक्के से पहले ही टीम ने 4.5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिये थे. इस ओवर में 26 रन जुड़े.

लिविंगस्टोन से प्रेरित होकर धवन ने भी हाथ खोलते हुए अगले ओवर में ड्वेन ब्रावो (तीन ओवर में 32 रन देकर एक विकेट) पर लांग ऑन में छक्का लगाने के बाद अगली गेंद को कवर पर चौके लिये भेजा. उन्होंने इस ओवर का समापन भी फाइनल लेग पर चौका लगाकर किया. पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 72 रन हो गया.

कप्तान जडेजा (34 रन देकर एक विकेट) सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आये जिनकी पहली गेंद को लिविंगस्टोन ने लांग ऑफ पर गगनदायी छक्के के भेज दिया. पर टीम ने इसी ओवर में लिविंगस्टोन को आउट करने का मौका भी गंवा दिया जब अंतिम गेंद पर अंबाती रायुडू के हाथों से उनका कैच छूट गया.

लेकिन इसकी भरपायी रायुडू ने 11वें ओवर में जडेजा की गेंद पर लिविंगस्टोन का ही कैच लपककर की. पर तब तक इस बल्लेबाज ने 32 गेंद की अपनी पारी में अपना काम पूरा कर दिया था. यह जडेजा का इस आईपीएल सत्र में पहला विकेट भी रहा.

धवन (33) इससे पहले 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर ब्रावो के जाल में फंसकर विकेट दे बैठे जिनका आसान कैच जडेजा ने लपका और लिविंगस्टोन के साथ 52 गेंद में तीसरे विकेट की 95 रन की साझेदारी भी खत्म हो गयी और इस मजबूत होती भागीदारी को तोड़ने में सीएसके को कामयाबी मिली. पर इसी ओवर में लिविंगस्टोन ने ब्रावो की गेंद पर फाइन लेग में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

यह भी पढ़ें-

CSK vs PBKS: 40 की उम्र में चीते सी फुर्ती...धोनी ने किया चौंकाने वाला रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

 IPL 2022: मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी के पास नहीं है घर, कहा- IPL सैलरी से पूरा होगा सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget