एक्सप्लोरर

MI vs PBKS: इन गलतियों के कारण मुंबई ने गंवाए चार मैच, ऐसे आज मिल सकती है पहली जीत

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न में मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं. इन सभी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का घमासान जारी है. आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. पंजाब ने अब तक चार मैच खेले हैं. इसमें उसे दो मैचों में जीत और दो मैचों में हार मिली है. वहीं मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं. इन सभी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस रिपोर्ट में पढ़िए किन गलतियों के कारण मुंबई को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा और कैसे आज रोहित शर्मा की टीम को पहली जीत मिल सकती है. 

इन गलतियों के कारण हारी है मुंबई

1- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में अपने पिछले खिलाड़ियों का सही रिप्लेसमेंट नहीं चुना. 

2- मुंबई का गेंदबाजी विभाग काफी कमज़ोर है. टीम में अनुभवी गेंदबाजों की कमी है. साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाला टीम में कोई स्पिनर नहीं है. 

3- रोहित शर्मा ने इस बार टीम में कई बदलाव किए हैं. रोहित खिलाड़ियों को बैक नहीं कर रहे हैं. 

4- रोहित शर्मा की खराब फॉर्म भी टीम की लगातार हार का बड़ा कारण है. 

5- सूर्यकुमार यादव इससे पहले कई सीज़न तक मंबई के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे. लेकिन इस बार उन्हें चार नंबर पर खिलाया जा रहा है.

इस तरह आज मिल सकती है जीत

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मुंबई को इस सीज़न की पहली जीत मिल सकती है. इस मैच में रोहित एक बार फिर कई बदलाव के साथ मैदान में उतर सकते हैं. बल्लेबाज़ी क्रम में अब रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. वहीं गेंदबाजी में आज रीले मेरेडिथ और फेबियन एलन को मौका मिल सकता है. इस तरह टीम काफी मज़बूत हो जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Video: मैच का पासा पलट रहे कार्तिक का जडेजा ने पकड़ा शानदार कैच, इस तरह मनाया जश्न; वीडियो वायरल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget