एक्सप्लोरर

एमएस धोनी की CSK या रोहित शर्मा की MI, जानें कौन है IPL की 'फेवरेट' टीम? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

Most Popular IPL Team: आईपीएल की हर टीम की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. स्टेडियम के शोर से यह बताना मुश्किल है. लेकिन एक सर्वे से पता चला है कि आईपीएल की कौन सी टीम सबसे ज्यादा पसंदीदा टीम है.

Most Popular IPL Team Among Sports Fans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर टीम के फैंस अपनी टीम को सबसे लोकप्रिय मानते हैं, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि खेल प्रेमियों को कौन सी टीम सबसे ज्यादा पसंद आई. सोशल मीडिया और स्टेडियम में हर आईपीएल टीम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन असल में कौन सी टीम सबसे ऊपर है, यह जानने के लिए ऑरमैक्स स्पोर्ट्स ऑडियंस (Ormax Sports Audience) ने एक सर्वे किया.

कितने खेल प्रेमियों पर किया गया सर्वे
यह सर्वे उन दर्शकों के बीच किया गया जिन्होंने पिछले एक साल में टीवी या ओटीटी पर कोई भी स्पोर्ट्स प्रोग्राम कम से कम 30 मिनट तक देखा है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 67.8 करोड़ खेल प्रेमी हैं और इसी सर्वे के आधार पर सबसे लोकप्रिय आईपीएल टीम का खुलासा हुआ है.

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीम
ऑरमैक्स स्पोर्ट्स ऑडियंस रिपोर्ट के अनुसार, सबसे लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है. महेंद्र सिंह धोनी की फेम वाली इस टीम को 18% खेल दर्शकों ने पसंदीदा टीम माना है. वहीं, रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (MI) 16% के साथ दूसरे स्थान पर है. विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 13% दर्शकों ने पसंद किया, जो इसे तीसरे स्थान पर लाता है.

फेवरेट टीमों की पूरी लिस्ट

टीम लोकप्रियता
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 18%
मुंबई इंडियंस (MI) 16%
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 13%
राजस्थान रॉयल्स (RR) 11%
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 9%
गुजरात टाइटंस (GT) 8%
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 7%
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 7%
पंजाब किंग्स (PBKS) 6%
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5%

इंस्टाग्राम पर किस टीम के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स?
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में भी महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर है. खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टा पेज पर करीब 1 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी है. बेंगलुरु के इंस्टा पेज पर करीब 1 करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स हैं. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस है. मुंबई इंडियंस के इंस्टा पेज पर करीब 1 करोड़ 41 लाख फॉलोअर्स हैं. करीब 64 लाख 78 हजार फॉलोअर्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर है. पांचवें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है. इसके इंस्टा पेज पर करीब 44 लाख 31 हजार फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें:
Rashid Khan Marriage: राशिद खान ने शादी करके तोड़ दिया बड़ा वादा! जानें किस बात पर खरे नहीं उतर सके अफगानी स्पिनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget