एक्सप्लोरर

IPL Final 2023: फाइनल मुकाबले में फिर पड़ा बारिश का खलल, देखिए DLS के अनुसार चेन्नई को मिल सकता क्या लक्ष्य?

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस ने फाइनल मुकाबले में 215 रनों का लक्ष्य दिया है. लेकिन पारी की तीसरी गेंद के बाद ही तेज बारिश शुरू होने की वजह खेल को रोक दिया गया है.

CSK vs GT, IPL Final 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला रहा है. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का स्कोर बनाया था. चेन्नई की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी पारी की तीसरी गेंद के बाद ही बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया.

पहले ओवर की 3 गेंदों का खेल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए थे. अहमदाबाद में बारिश फिलहाल रुक गई है, लेकिन खेल को अभी तक शुरू नहीं कराया जा सका है. ऐसे में यदि मैच को छोटा किया जाता है, तो चेन्नई की टीम को 5 ओवरों में 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करना होगा.

इसके अलावा यदि मैच को 10 ओवरों का कराया जाने का फैसला लिया जाता है, तो ऐसी स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स को 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करना होगा. वहीं 15 ओवरों में चेन्नई को 171 रनों का लक्ष्य दिया जाएगा. महेंद्र सिंह धोनी ने जब इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था तो उन्होंने उस समय अपने इस निर्णय के पीछे बारिश होने के आसार को बताया था.

गुजरात की बल्लेबाजी में दिखा साई सुदर्शन और साहा के बल्ले का दम

गुजरात टाइटंस की इस मैच में पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें साई सुदर्शन और रिद्धिमान साहा के बल्ले का दम साफतौर पर देखने को मिला. साहा ने इस मैच में 39 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गुजरात ने 214 रनों का स्कोर बनाने के साथ आईपीएल इतिहास के फाइनल मुकाबले में भी सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है.

 

यह भी पढ़ें...

असल में वीडियो गेम की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं सूर्युकमार यादव, कोई नहीं है आसपास, आंकड़े दे रहे गवाही...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget