एक्सप्लोरर

IPL को नए सीजन की शुरुआत से पहले लगा तगड़ा झटका, ब्रांड वैल्यू में आई भारी गिरावट

IPL 2021: आईपीएल का नया सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. लेकिन नए सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आयोजकों के लिए बुरी खबर सामने आई है. आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में भारी गिरावट होने के साथ ही सभी आठ टीमों को भी नुकसान झेलना पड़ा है.

IPL 2021: कोरोना वायरस की वजह से पिछला साल खेल जगत के लिए बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहा. कोविड 19 के कारण ही इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन तय समय से 6 महीने की देरी पर हुआ. इस साल भी महामारी के चलते आईपीएल को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में पिछले 6 साल में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है. डफ एंड फेलप्स की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि आईपीएल की इकोसिस्टम वैल्यू 2020 में 3.6 फीसदी घटी है.

एक स्टडी के मुताबिक पिछले साल आईपीएल इकोसिस्टम वैल्यू 2019 में 47500 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 45,800 करोड़ रुपये रहा, जिसमें करीब 3.6 फीसदी का घाटा देखा गया. नुकसान झेलने वालों में आईपीएल की सभी टीमें भी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कोविड 19 की वजह से टीमों को मिलने वाली स्पॉन्सरशिप कम हो गई है.

टीमों की वैल्यू भी गिरी

घाटे के बावजूद मुंबई इंडियंस लगातार पांचवें साल फ्रेंचाइजी ब्रांड रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा. हालांकि 2019 की तुलना में 2020 में मुंबई की ब्रांड वैल्यू में 5.9 फीसदी की कमी देखने को मिली. मुंबई की ब्रांड वैल्यू 2019 में 809 करोड़ रुपये थी जो 2020 में घटकर 761 करोड़ रुपये रही.

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू में क्रमश: 16.5 फीसदी और 13.7 फीसदी का घाटा देखने को मिला. चेन्नई की ब्रांड वैल्यू 2019 में 732 करोड़ रूपये थी जो 2020 में घटकर 611 करोड़ रूपे रह गई. कोलकाता की ब्रैंड वैल्यू 2019 में 629 करोड़ रूपये थी जो 2020 में घटकर 543 करोड़ रुपये रहा. फ्रेंचाइजी ब्रांड वैल्यू में चेन्नई दूसरे और कोलकाता तीसरे स्थान पर है.

इस बीच रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु 9.9 फीसदी, सनराइजर्स हैदराबाद 8.5 फीसदी, दिल्ली कैपिटल्स 1.0 फीसदी, पंजाब किंग्स 11.3 फीसदी और राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू में 2020 में 8.1 फीसदी का घाटा देखने को मिला.

बता दें कि आईपीएल की ब्रांड वैल्यू कम होने की एक वजह पिछले सीजन और इस सीजन का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के होना है.

WI Vs SL: पोलार्ड ने डाइव लगाकर पकड़ा कमाल का कैच, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई श्रीलंकाई पारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget