एक्सप्लोरर

LSG vs CSK: घातक गेंदबाजी कर रहे थे रवि बिश्नोई, फिर क्यों नहीं मिला चौथा ओवर? ऋषभ पंत ने बताया कारण

Rishabh Pant on Ravi Bishnoi: रवि बिश्नोई शानदार गेंदबाजी कर रहे थे, उन्होंने 13वां ओवर डालकर अपने 3 ओवर पूरे किए. लेकिन इसके बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें चौथा ओवर ही नहीं दिया.

LSG vs CSK: ऋषभ पंत ने मैच के बाद बताया कि रवि बिश्नोई को चौथा ओवर क्यों नहीं दिया गया. जबकि इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए बिश्नोई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने अपने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच को 5 विकेट से हार गई, 167 रनों का पीछा करते हुए एमएस धोनी एंड टीम ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज की.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऋषभ पंत 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. मिशेल मार्श ने 30, आयुष बडोनी ने 22 और अब्दुल समद ने 20 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को उनकी सलामी जोड़ी (शाइक रशीद और रचिन रविंद्र) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 52 रन बनाए. रवि बिश्नोई ने राहुल त्रिपाठी (9) के बाद रविंद्र जडेजा (7) को आउट कर चेन्नई पर दबाव बना दिया था.

ऋषभ पंत की ख़राब कप्तानी

रवि बिश्नोई ने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मैच बना दिया था. एडन मार्क्रम ने भी अपने 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए और 1 विकेट लिया. पंत ने मार्क्रम से तो पूरे 4 ओवर डलवाएं लेकिन बिश्नोई से नहीं, जिन्होंने 2 विकेट लिए थे. जबकि उन्होंने अपना तीसरा ओवर डाला, उसके बाद 7 ओवर बचे हुए थे. ऋषभ पंत ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने बिश्नोई को चौथा ओवर देने के बारे में सोचा था लेकिन फिर क्यों नहीं दिया.

ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, "हमें लगता है कि हम 10-15 रन कम बना पाए, हम लगातार विकेट खोते रहे, जब भी गति बनी हमने विकेट खो दिए और हम साझेदारी नहीं कर पाए. विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, थोड़ा रुककर हम 10 रन और बना सकते थे. निश्चित रूप से हर मैच के साथ अपनी बल्लेबाजी को लेकर बेहतर महसूस कर रहा हूं. लय में आ रहा हूं. मैंने कई बार रवि बिश्नोई को चौथा ओवर देने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने अन्य खिलाड़ियों के साथ चर्चा की और विचार बना कि मैच को थोड़ा और डीप लेकर चलते हैं."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget