एक्सप्लोरर

IPL Points Table 2025: KKR को हराकर अंक तालिका में मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, कोलकाता का हुआ बुरा हाल

MI beat KKR: मुंबई इंडियंस ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. इस बड़ी जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में लम्बी छलांग लगाई है.

IPL 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर टीम 116 रनों पर ढेर हो गई थी. आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे मुंबई के गेंदबाज अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 13वें ओवर में जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने नाबाद 62 रन बनाए. 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है. वह अंक तालिका में ऊपर आ गई है जबकि इस हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे अंतिम पायदान पर लुढ़क गई है.

मुंबई इंडियंस की ये आईपीएल 2025 में पहली जीत है, उसने शुरूआती दोनों मैच हारे थे. जबकि केकेआर ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी. ये उसका भी तीसरा मैच था और दूसरी हार. दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी है लेकिन 43 गेंदे रहते 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट काफी बेहतर हो गया है.

10वें से छठे नंबर पर पहुंची मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस इस मैच (MI vs KKR 2025) से पहले अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर थी. टीम ने केकेआर को 43 गेंद रहते 8 विकेट से हराया. टूर्नामेंट में ऐसी 5 टीमें हैं, जिसने 3 में से 1 मैच जीता है.लेकिन सभी में मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (+0.309) सबसे बेहतर है. टीम कोलकाता को हराने के बाद 10वें से छठे नंबर पर आ गई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले से पहले छठे नंबर पर थी, हारकर वह सबसे नीचे (10वें नंबर) लुढ़क गई है. उसका नेट रन रेट -1.428 सभी टीमों में सबसे खराब है.

अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी

अंक तालिका में पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. टीम ने 2 में से दोनों मैच जीते हैं, उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर (+2.266) है. टॉप 4 में आरसीबी के साथ दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget