एक्सप्लोरर

IPL 2024: सैमसन-राहुल ने ऑरेंज कैप की रेस में नरेन-पंत-गायकवाड़ को पछाड़ा, अब प्वाइंट्स टेबल भी हुई रोमांचक

IPL 2024 Points Table Orange And Purple Cap: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इसके अलावा प्वाइंट्स टेबल भी रोमांचक हो गई.

IPL 2024 Points Table Orange And Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 44 वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों की यह भिड़ंत लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुई. मुकाबले में राजस्थान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला. मैच में रन बनाने वाले केएल राहुल और संजू सैमसन ने सुनील नरेन, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ को ऑरेंज कैप की रेस में पछाड़ दिया. इसके अलावा प्वाइंट्स टेबल अब और रोमांचक दिखने लगा. 

जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर हैं. लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले भी राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में पहले ही नंबर पर थी. यह राजस्थान की सीज़न में 8वीं जीत रही, जिसके साथ उन्होंने 16 प्वाइंट्स हासिल कर लिए. दूसरी तरफ हारने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 10 प्वाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर है. यह लखनऊ की 9वें मैच में चौथी हार रही. अब टीम के पास 10 प्वाइंट्स और +0.059 का नेट रनरेट मौजूद है. टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद 10-10 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. केकेआर के पास +0.972 और हैदराबाद के पास +0.577 का नेट रनरेट मौजूद है. 

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों को देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स 10 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर दिखाई देती है. इसके आगे चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस 8-8 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: छठे और सातवें पायदान पर है. आगे बढ़ते हुए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस 6-6 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: आठवें और नौवें नंबर पर हैं. अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 प्वाइंट्स के साथ 10वें यानी सबसे आखिरी पायदान पर है. 

राहुल-सैमसन ने बदली ऑरेंज कैप की रेस, पर्पल में घमासान जारी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ऑरेंज कैप की रेस में ऊपर आ गए हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने पंत, नरेन और गायकवाड़ को पछाड़ दिया है. संजू 385 रनों के साथ दूसरे और केएल राहुल 378 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. लिस्ट में विराट कोहली 430 रनों के साथ अव्वल नंबर पर हैं. 

वहीं पर्पल कैप के लिए मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल, राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल और दिल्ली कैपिटल्स के पेसर मुकेश कुमार के बीच दिलचस्प रेस लगी हुई है. मौजूदा वक़्त में बुमराह 14 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. हर्षल 14 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. इसके अलावा चहल और मुकेश 13-13 विकेट के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

197 का लक्ष्य और यशस्वी-बटलर-पराग आउट, फिर सैमसन-जुरेल ने 121 रनों की साझेदारी कर जिताई हारी हुई बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget