एक्सप्लोरर

IPL 2024: चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर, ऑरेंज कैप में कोहली आगे, दोनों जगह आया नया ट्विस्ट 

CSK vs LSG: आईपीएल 2024 का 39वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप में काफी बदलाव दिखाई दिया.

IPL 2024 Table, Orange And Purple Cap: आईपीएल 2024 का 39वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई का किला भेदते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. यह इस सीज़न लखनऊ की चेन्नई के खिलाफ लगातार दूसरी जीत रही. इस हार के बाद चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 से बाहर हो गई. इसके अलावा ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में नया मोड़ आ गया. हालांकि कोहली अभी भी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. तो आइए जानते हैं सभी बदलाव. 

पॉइंट्स टेबल में चेन्नई टॉप-4 से बाहर 

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में थी. लेकिन हार के बाद टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है. चेन्नई ने अब तक इस सीज़न 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 4 में जीत दर्ज की है. 4 जीत के साथ टीम 8 पॉइंट्स और +0.415 के नेट रनरेट के साथ पांचवें पायदान पर है. 

ऐसी हैं टेबल की टॉप-4 टीमें

टेबल की टॉप-4 टीमें देखी जाएं तो राजस्थान रॉयल्स 14 प्वाइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स 10-10 पॉइंट्स के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. नेट रनरेट के चलते तीनों की पोज़ीशन में फर्क है. 

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

आगे बढ़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं. इसके बाद मुंबई और दिल्ली 6-6 पॉइंट्स के साथ क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर दिखाई देती हैं. फिर पंजाब 4 पॉइंट्स के साथ नौवें और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 पॉइंट्स के साथ 10वें यानी सबसे निचले पायदान पर है. 

ऑरेंज कैप में कोहली अव्वल, पर्पल की रेस दिलचस्प 

बता दें कि विराट कोहली सबसे ज़्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में अव्वल नंबर पर हैं. कोहली ने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 63.17 की औसत और 150.40 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बना लिए हैं. लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान 349 रनों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. 

वहीं पर्पल कैप की बात करें तो मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 8 मैचों में 13 विकेट के साथ अव्वल नंबर पर हैं. लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल और पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल 13-13 विकेट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar Birthday: ना होता भाई का त्याग तो क्रिकेट के भगवान नहीं होते सचिन? जानिए संघर्ष की दास्तां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Embed widget