एक्सप्लोरर

'सुबह 7 बजे की फ्लाइट थी और रात को 11 बजे फोन आया कि तुम अब टीम में नहीं', CSK के तेज गेंदबाज ने बयां किया दर्द

Simarjeet Singh IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह का करियर नया मोड़ लेने वाला था. उन्हें चंद घंटों पहले फोन आया कि उन्हें टीम से बाहर किया जा रहा है.

Simarjeet Singh IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सिमरजीत सिंह को खेलने का अवसर दिया. इस मैच में सिमरजीत ने 3 ओवरों में मात्र 16 रन दिए और 2 बड़े विकेट भी चटकाए. उन्होंने जितेश शर्मा और हर्षल पटेल के रूप में 2 बल्लेबाजों को आउट किया. ये IPL 2024 में सिमरजीत का पहला मैच रहा, लेकिन इससे पहले उन्होंने 2022 में CSK के लिए 6 मैच खेलते हुए 4 विकेट झटके थे. सिमरजीत का करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचने का सफर बहुत दिलचस्प घटनाओं से भरा रहा है. सिमरजीत सिंह डोमेस्टिक क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं और वो भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन चंद घंटों पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. 

चंद घंटों पहले कर दिया गया टीम से बाहर

सिमरजीत ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वो एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले थे. टीम का हिस्सा बनने के लिए रवाना होने से पिछली रात उन्हें कॉल आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि एशिया कप के लिए नहीं जा पाएंगे. ऐसा करने के लिए एक ऐसे नियम को जिम्मेदार बताया गया कि पिछले साल अंडर-19 लेवल पर एशिया कप खेलने वाले खिलाड़ी दूसरी बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. चूंकि सिमरजीत एशिया कप में उससे पिछले साल खेले थे, इसलिए सिलेक्टर्स ने उनके चयन को रद्द कर दिया था. उन्हें सुबह 7 बजे फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन पिछली रात 11 बजे कॉल आया, जिस पर सिमरजीत को बताया गया कि वो अब टीम का हिस्सा नहीं हैं.

मां-बाप ने की हौंसला अफजाई

सिमरजीत बताते हैं कि अचानक टीम से बाहर हो जाने पर उन्हें बहुत ठेस पहुंची थी. उनके माता-पिता ने उन्हें मुश्किल दौर से उबरने और आगे के लिए प्रेरित किया. सिमरजीत के मां-बाप का कहना था कि उनका बेटा जिस मुकाम तक पहुंचा है, उस पर भी उसे गर्व होना चाहिए. सिमरजीत ने बताया कि इस घटना ने उन्हें भारतीय टीम के लिए अगली सीरीज में सिलेक्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनका चयन भी हो गया था. आपको बता दें कि सिमरजीत ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भारत के लिए 13 मैच खेले हैं, जिनमें वो 42 विकेट ले चुके हैं. वहीं अब तक खेले 27 टी20 मैचों में उन्होंने 30 विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें:

राहुल-गायकवाड़-गिल से कैसा प्यार, स्ट्राइक रेट के मामले में सब हैं विराट से पीछे; कोहली ही क्यों बन रहे निशाना

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget