एक्सप्लोरर

IPL 2023 Points Table: कोलकाता की जीत से पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा उलटफेर, जानिए टीमों की क्या है स्थिति

Points Table IPL 2023 Today CSK vs KKR: कोलकाता ने अपने 13वें लीग मुकाबले में चेन्नई को 6 विकेट से मात देने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. अब केकेआर 12 अंकों के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गई है.

CSK vs KKR, IPL 2023 Points Table: आईपीएल के 16वें सीजन में 61 लीग मुकाबलों के मुकाबलों के खत्म होने के बाद अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ खुद को अभी प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा हुआ है. केकेआर की टीम अब पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है. कोलकाता के 13 लीग मुकाबलों के बाद 6 जीत के साथ अब 12 अंक हैं और टीम का नेट रनरेट भी -0.256 का है.

टॉप 4 में अभी गुजरात, चेन्नई, मुंबई और लखनऊ

पॉइंट्स टेबल में अभी टॉप 4 पर गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का कब्जा है. गुजरात टाइटंस ने अब तक 12 मैचों में से 8 में जीत हासिल करने के बाद 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. गुजरात का अभी नेट रनरेट 0.761 का है. दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 15 अंकों के साथ है और उनका नेट रनरेट 0.381 का है.

मुंबई इंडियंस इस समय पॉइंट्स टेबल में 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. मुंबई का नेट रेट इस समय -0.117 का है. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और उनका नेट रनरेट 0.309 का है.

आरसीबी पहुंची 5वें स्थान पर, पंजाब अब 8वें स्थान पर

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 112 रनों की बड़ी जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब पॉइंट्स टेबल में सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गई है. आरसीबी के 12 मैचों में 12 अंक होने के साथ नेट रनरेट 0.166 का है. राजस्थान रॉयल्स अब छठे स्थान पर पहुंच गई है और उनका नेट रनरेट 0.140 का है.

पंजाब 8वें और हैदराबाद 9वें स्थान पर, दिल्ली हुई प्लेऑफ रेस से बाहर

केकेआर की चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स अब पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई है. पंजाब का नेट रनरेट अभी -0.268 का है. 9वें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिन्होंने अभी तक 11 मैचों के बाद 4 में जीत हासिल की है. हैदराबाद का नेट रनरेट -0.471 का है. इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम दिल्ली कैपिटल्स की है जो 12 मैचों में 4 में ही जीत हासिल कर सके और पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं.

 

यह भी पढ़ें...

In Pics: कभी IPL में नहीं खेले इंटरनेशनल क्रिकेट के ये स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget