एक्सप्लोरर

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद बोले केएल राहुल- 'हमने कम रनों की भरपाई बेहतर बॉलिंग से की'

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर 16वें सीजन में चौथी जीत दर्ज की. जयपुर में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने मेजबान टीम को 10 रन से हराया.

IPL 2023, RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 26वां मैच 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में लखनऊ ने मेजबानों को 10 रन से शिकस्त दी. यह लखऩऊ सुपर जायंट्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली जीत थी. केएल राहुल की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 154 रन बनाए. जीत के लिए 155 रन का टारगेट हासिल करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल काफी खुश दिखे. मैच के बाद उन्होंने कहा कि हमने कम रन बनाए लेकिन उसकी भरपाई बेहतरीन गेंदबाजी से की. 

हमने बेहतर बॉलिंग की

मैच के बाद बात करते हुए केएल राहुल ने कहा, '10 ओवर का खेल होने के बाद हमने मैसेज दिया कि यहां पर 165 रन का टोटल अच्छा है. इसलिए कम से कम हम 160 रन के स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करें. राजस्थान रॉयल्स क्वालिटी टीम है. उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं. शायद हम 10 रन कम बना पाए जिसकी भरपाई बेहतरीन गेंदबाजी से की. ओस नहीं थी यह दोनों टीमों के लिए अच्छा था. हमने यहां आने के बाद सोचा था कि 180 का स्कोर चुनौतीपूर्ण है'. 

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने आगे कहा, 'जब ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर फेंका तो मैंने काइल मेयर्स ने बात की कि गेंद बल्ले पर ठीक से आ नहीं रही है. हमने इसका बेहतर तरीके से आंकलन किया. अगर मिडिल ऑर्डर में कुछ पार्टनरशिप होतीं तो हम और बेहतर हो सकते थे. राजस्थान की टीम चार नंबर तक काफी मजबूत है. हमारी योजना उन्हें जल्द आउट करने की थी'. 

राजस्थान के खिलाफ पहली जीत

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की यह पहली जीत है. बीते साल आईपीएल में दस्तक देने वाली लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2022 में राजस्थान के खिलाफ दो मुकाबले खेले थे जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं, लखनऊ से हारने के बाद भी बेहतर नेट रन रेट के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है. 

यह भी पढ़ें...

RR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ जीती हुई बाज़ी गंवाने से बेहद निराश हैं संजू सैमसन, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget