एक्सप्लोरर

IPL 2023: धोनी के रिटायरमेंट पर रवींद्र जडेजा का बड़ा बयान, बताया कब और कैसे आईपीएल को अलविदा कहेंगे कैप्टन कूल

Ravindra Jadeja: IPL 2023 के बीच रवींद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि कब और कैसे धोनी रिटायरमेंट लेंगे.

Ravindra Jadeja On MS Dhoni's Retirement: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के ज़रिए जीत का खाता खोल लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद चेन्नई ने अपने दूसरे मैच में लखनऊ को 12 से शिकस्त दी. इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दो गेंदों पर 2 छक्के लगाकर सभी का दिल जीता. वहीं इस सीज़न में धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा ज़ोरों पर हैं. कहा जा रहा है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल होगा. अब रवींद्र जडेजा ने इस पर बड़ा बयान दिया है. 

जडेजा ने बताया कब और कैसे धोनी आईपीएल को अलविदा कहेंगे

42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2023 के बाद धोनी नहीं खेलेंगे, यह उनका आखिरी आईपीएल होगा. इन सभी के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने धोनी के रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए कहा, “महेंद्र सिंह धोनी भाई जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. अगर वो आईपीएल में खेलना जारी रखना चाहेंगे, तो वो ऐसा ही करेंगे. जब वो अलविदा कहेंगे तो शांति के साथ ऐसा करेंगे.”

चेपॉक में 1426 दिन बाद जीती चेन्नई 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने करीब चार साल यानी 1426 दिन बाद चेपॉक में मैच खेला. इस मैच में चेन्नई ने 12 रनों से जीत अपने नाम की. लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए. टीम की ओर से ओपनिंग पर आए रुताराज गायकवाड़ और ड्वेन कॉनवे ने शानदार पारियां खेलीं. रुतुराज ने 31 गेंदों में 54 और कॉनवे ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए. रुतुराज की इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के, कॉनवे की पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रनों तक ही पहुंच सकी. टीम की ओर से ओपनिंग पर आए काइल मेयर्स ने 22 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ पहली जीत के बाद गेंदबाज़ों पर बरसे एमएस धोनी, कप्तानी छोड़ने तक कह दी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget