एक्सप्लोरर

IPL 2023 Points Table: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, लेटेस्ट अपडेट में जानिए कौन कहां

IPL 2023: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम ने तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ. अब हार्दिक पंड्या की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

IPL 2023 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मैच 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मोहाली में हुए इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने पंजाब पर एक गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 153 रन बनाए. गुजरात ने जीत के लिए 154 रन का टारगेट 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. आईपीएल के 16वें सीजन में यह गुजरात टाइटंस की तीसरी जीत थी. इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की स्थिति में सुधार हुआ. आइए आपको आईपीएल 2023 की अपडेटेड पॉइटंस टेबल के बारे में बताते हैं.

नंबर-3 पर गुजरात टाइटंस

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 6 विकेट की जीत के बाद गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. गुजरात ने आईपीएल 2023 में 4 मैच खेले हैं जिनमें तीन जीते और एक हारा है. 6 अंक के साथ हार्दिक पंड्या की टीम तीसरे नंबर पर है. गुजरात ने आईपीएल 2023 में जीत के साथ शुरुआत की थी. 31 मार्च को खेले गए सीजन के ओपनर मैच में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. इसके बाद अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं चौथे मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी. 

राजस्थान रॉयल्स नंबर-1 पर बरकरार

आईपीएल 2023 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर बरकार है. 16वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने चार मैच खेले हैं जिनमें 3 जीते और एक हारा है. 6 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ संजू सैमसन की टीम पहले नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 4 मैच में 6 पॉइंट्स हैं और वह दूसरे नंबर पर है. गुजरात टाइटंस 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 अंक के साथ चौथे, चेन्नई सुपर किंग्स 4 पॉइंट्स के साथ पांचवें, पंजाब किंग्स 4 अंक के साथ छठे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ आठवें और सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंक के साथ नौवें नंबर पर है. दिल्ली की टीम को अभी तक जीत का खाता खोलना बाकी है. 

यह भी पढ़ें...

PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस की जीत से खुश नहीं हार्दिक पंड्या, टीम की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget