एक्सप्लोरर

IPL 2023: पर्पल कैप की रेस में चहल और वुड के बीच चल रही रोमांचक जंग, ऑरेंज कैप की रेस में फाफ पहले स्थान पर

Indian Premier League: आईपीएल के इस सीजन में पर्पल कैप जीतने के रेस में युजवेंद्र चहल, मार्क वुड और राशिद खान के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल रही है, क्योंकि तीनों के इस समय 11-11 विकेट हैं.

IPL 2023 Points Table, Purple Cap And Orange Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में अभी तक 25 मैचों का सफर तय किया जा चुका है. इस बार सीजन में अब तक खेले गए मुकाबलों में काफी सारा रोमांच फैंस को मैदान पर देखने को मिला है, जिसके बाद अब तक इस सीजन में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के रेस में कुछ खिलाड़ियों के बीच में रोचक जंग भी देखने को मिली है. इस समय पर्पल कैप की लिस्ट में युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं जबकि ऑरेंज कैप पर आरसीबी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस का इस समय कब्जा है.

पर्पल कैप में चहल को मिल रही वुड और राशिद से चुनौती

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट को देखा जाए तो उसमें युजवेंद्र चहल, मार्क वुड और राशिद खान के खाते में इस समय 11-11 विकेट दर्ज हैं. बेहतर इकॉनमी होने की वजह से चहल इस समय लिस्ट में पहले स्थान पर जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर मार्क वुड और राशिद खान का कब्जा हैं. पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे और 5वें नंबर पर मोहम्मद शमी और तुषार देशपांडे का नाम है, जिन्होंने अब तक 10-10 विकेट हासिल किए हैं.

पोजीशन गेंदबाज मैच विकेट बॉलिंग एवरेज इकनॉमी रेट
1 युजवेंद्र चहल 5 11 14.27 7.85
2 मार्क वुड 4 11 11.82 8.12
3 राशिद खान 5 11 15.09 8.30
4 मोहम्मद शमी 5 10 16.70 8.35
5 तुषार देशपांडे 5 10 20.90 11.40

ऑरेंज कैप की लिस्ट में फाफ का कब्जा, वेंकटेश अय्यर और शिखर धवन से मिल रही टक्कर

इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस पहले स्थान पर है, जिन्होंने 5 पारियों में 64.75 के औसत से कुल अब तक 259 रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर वेंकटेश अय्यर का नाम आता है जिन्होंने 5 पारियों में 46.80 के औसत से 234 रन अभी तक बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शिखर धवन 233 रनों के साथ और चौथे स्थान पर शुभमन गिल 228 रनों के स्थान काबिज हैं.

पोजीशन बल्लेबाज मैच रन बल्लेबाजी औसत स्ट्राइक रेट
1 फाफ डू प्लेसिस 5 259 64.75 172.67
2 वेंकटेश अय्यर 5 234 46.80 170.80
3 शिखर धवन 4 233 116.50 146.54
4 शुभमन गिल 5 228 45.60 139.88
5 डेविड वॉर्नर 5 228 45.60 116.92

प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स टीम की टीम पहले स्थान पर, दूसरे पर लखनऊ और तीसरे पर चेन्नई

प्वाइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो वहां पर पिछले सीजन में उपविजेता रहने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का जलवा साफतौर पर देखने को मिल रहा है. इस सीजन में अब तक 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज करने के साथ टीम 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. इसके बाद दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है जो 5 मैचों में से 3 में जीत करते हुए 6 अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ऊपर है. इस समय प्वाइंट्स टेबल में चौथे, 5वें और 6वें स्थान पर गुजरात, पंजाब और मुंबई की टीम है जिसमें सभी के 6-6 अंक हैं.

यह भी पढ़ें...

Photos: एक भी टी20 मैच नहीं खेला, ऐसे हुई IPL में एंट्री, अब मुंबई के लिए कमाल कर रहे ऋतिक शौकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget