एक्सप्लोरर

IPL 2023, GT vs CSK Probable Playing 11: गुजरात-चेन्नई मैच में उपलब्ध नहीं होंगे दोनों टीमों के ये खिलाड़ी, जानें संभावित प्लेइंग 11

GT vs CSK: आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमें कुछ धाकड़ खिलाड़ियों के बगैर ही मैदान पर उतरेंगी.

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग आईपीएल 2023 के शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. वहीं गुजरात टाइटंस ने बीते साल खिताब अपने नाम किया था. आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे. आइए आपको इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं. 

दोनों टीमों के ये खिलाड़ी रहेंगे अनुपस्थित

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे. हार्दिक पंड्या की टीम की बात की जाए तो उसके धुआंधार बैटर डेविड मिलर उपलब्ध नहीं होंगे. वह इस समय नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए नेशनल ड्यूटी पर हैं. साउथ अफ्रीका को अगर 2023 विश्व कप में क्वालिफाई करना है तो उसे नीदरलैंड्स के खिलाफ कम से कम दो मैच जीतने होंगे. गुजरात को पहले मैच में डेविड मिलर की कमी खल सकती है. 

वहीं, अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पहले मैच में खेलने पर संशय था. दरअसल ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी. सीएसके के सीईओ ने साफ किया है कि धोनी ओपनर मैच में खेलेंगे. गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेश तीक्षणा और मतीस पाथिराना के बगैर ही मैदान पर उतरेगी. श्रीलंका के ये दोनों खिलाड़ी मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं. ये खिलाड़ी 8 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे. 

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, जयंत यादव, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे

यह भी पढ़ें:

IPL 2023 Match 2: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget