एक्सप्लोरर

IPL 2023: तिलक वर्मा ने बल्ले से दिखाई एक और शानदार पारी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी बताया उन्हें टीम इंडिया का भविष्य

Indian Premier League: मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में अभी तक बल्ले से जिस एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वह 20 साल के तिलक वर्मा हैं, जिनकी बल्लेबाजी प्रतिभा की तारीफ सभी कर रहे हैं.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में अभी तक भारतीय युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और इसी में एक नाम मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बाएं हाथ के खिलाड़ी तिलक वर्मा का भी है. इस सीजन में तिलक का फॉर्म बल्ले से अभी तक काफी बेहतरीन देखने को मिला है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी उनके बल्ले से अहम पारी देखने को मिली थी. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने तिलक की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी भी बताया है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 173 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके बाद रोहित और ईशान किशन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. ईशान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से 41 रनों की अहम पारी खेली.

पार्थिव पटेल ने जियो सिनेमा पर तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उसने तीन नंबर पर बल्लेबाजी की और जिस तरह से इस पिच पर की वह बिल्कुल भी आसान काम नहीं है. आप उनका फुटवर्क देखिए वह कितना शानदार है.

तिलक लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे वह भी ऐसी पिच पर ऑफ स्पिन गेंदबाजों का सामना करते हुए. जिस तरह से अभी तक उन्होंने बल्लेबाजी की है वह भविष्य के काफी बड़े खिलाड़ी बनेंगे इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है.

आरसीबी के खिलाफ भी तिलक ने खेली थी बल्ले से बेहतरीन पारी

इस सीजन की शुरुआत तिलक वर्मा ने बेहद शानदार तरीके से की थी, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में टीम को गंभीर परिस्थिति से निकालने के साथ एक मैच में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया था. मुंबई इंडियंस की टीम उस मैच में 48 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद तिलक ने 46 गेंदों में 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 171 रनों तक पहुंचा दिया था.

 

यह भी पढ़ें...

IN PHOTOS: ये हैं आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर, देखें पूरी फेहरिस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget