एक्सप्लोरर

IPL 2023: एमएस धोनी 8 रन बनाते ही स्पेशल क्लब में होंगे शामिल, यह रिकॉर्ड बनाने वाले CSK के होंगे दूसरे खिलाड़ी

MS Dhoni: आईपीएल 2023 के छठे मैच में आज चेन्नई और लखनऊ की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला एमएस धोनी के लिए खास है. वह इस मैच में व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

MS Dhoni IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का छठा मुकाबला आज (3 अप्रैल) खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स बीच चेपॉक में होगा. लखनऊ के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला एमएस धोनी के लिए अहम है. वह इस मैच में व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी अगर 8 रन बनाते हैं तो वह आईपीएल के चुनिंदा बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे. इसके लिए उन्हें 8 रन की दरकार है. गुजरात के खिलाफ ओपनर मैच में धोनी अच्छे टच में दिखे थे. तब आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए धोनी ने 7 गेंद पर 14 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी लगाया.

धोनी 8 रन दूर

एमएस धोनी ने आईपीएल के 235 मैचों की 207 पारियों में 4992 रन बनाए हैं. उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में 5 हजार रन पूरे करने के लिए 8 रन बनाने की जरूरत है. अगर धोनी लखनऊ के खिलाफ मैच में 8 रन बनात हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 5 हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज होंगे. इसके अलावा सीएसके की तरफ से आईपीएल में 5 हजार यह उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी होंगे. आईपीएल में एमएस धोनी से पहले विराट कोहली 6706, शिखर धवन 6284, डेविड वॉर्नर 5937, रोहित शर्मा 5880, सुरेश रैना 5228 और एबी डिवीलियर्स 5162 रन बना चुके हैं. 

दूसरे सबसे सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार बार चैंपियन बनाया है. साल 2016 और 2017 के सीजन को अगर छोड़ दिया जाए तो वह 2008 से लगातार सीएसके के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल 2022 के हाफ सीजन को अगर छोड़ दिया जाए तो धोनी ही टीम के कप्तान रहे हैं. बीते सीजन सीएसके ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था. लेकिन हाफ सीजन में कप्तानी करने के बाद जडेजा ने इस्तीफा दे दिया था. आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था. लेकिन इस बार धोनी बीते सीजन की परफॉर्मेंस को भुलाकर टीम के लिए एक और ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023 Match 6: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर आज, आंकड़ों में जानिए कौन किस पर भारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget