एक्सप्लोरर

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन को लेकर बड़ी अपडेट, 16 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2023: आईपीएल के अगले सीजन को लेकर बीसीसीआई ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बीसीसीआई 16 दिसंबर को नीलामी का आयोजन करवा सकती है.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दिसंबर के तीसरे हफ्ते में आईपीएल के 16वें सीजन को लेकर नीलामी का आयोजन करने का प्लान बना रहा है. क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को हो सकता है. बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है.

बीसीसीआई ने आईपीएल के 16वें सीजन की नीलामी प्रक्रिया को लेकर फ्रेंचाइजी से बात की है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने नीलामी को लेकर शेड्यूल लगभग फाइनल कर लिया है. हालांकि इस बार नीलामी की प्रक्रिया छोटी ही रहेगी. नीलामी का आयोजन किस जगह होगा यह भी अभी तक फाइनल नहीं हो पायाहै. 

आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत को लेकर भी अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. लेकिन इस बात की संभावना अधिक है कि आईपीएल के 16वें सीजन का आयोजन मार्च के आखिरी हफ्ते में किया जाएगा. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार पुराने फॉर्मेट के तहत ही आईपीएल का आयोजन होगा. इसका मतलब है कि टीमों को आधे मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलने होंगे और आधे मैच बाहर. 

बजट में होगी बढ़ोतरी

नीलामी की प्रक्रिया के बारे में बात करें तो इस बार कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. खिलाड़ियों की खरीद के लिए टीमों के पास कुल 95 करोड़ रुपये का बजट रहेगा. यह पिछले साल की तुलना में 5 करोड़ रुपये ज्यादा है. लेकिन टीमों का बजट इस बात से भी तय होगा कि उन्होंने कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया है. 

खिलाड़ियों के ट्रांसफर विंडो के बारे में भी अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. अगले सीजन के लिए किसी भी खिलाड़ी का ट्रांसफर नहीं हुआ है. ट्रांसफर विंडो नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने से एक हफ्ते पहले तक जारी रहेगी. 

IND Vs AUS: ऋषभ पंत को जरूर मिलनी चाहिए प्लेइंग 11 में जगह, गिलक्रिस्ट ने बताई इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget