एक्सप्लोरर

IPL 2022: विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर रवि शास्त्री की प्रतिक्रिया, बताया क्यों बहुत जरूरी हो गया है आराम

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर मानसिक थकान हावी है तथा उन्हें अभी आराम देने की सख्त जरूरत है.

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर मानसिक थकान हावी है तथा उन्हें अभी क्रिकेट से विश्राम देने की सख्त जरूरत है ताकि वह अगले सात-आठ साल तक देश के लिये खेल सकें. कोहली अभी अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से सात मैचों में केवल दो बार 40 रन से अधिक का स्कोर बनाया है.

दिल्ली के रहने वाले इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने सभी प्रारूपों में पिछले 100 मैचों में शतक नहीं लगाया है. उन्होंने भारत और आरसीबी दोनों की टी20 कप्तानी छोड़ दी थी. वह टेस्ट कप्तानी से भी हट गये हैं जबकि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था.

शास्त्री का मानना है कोहली जैसे खिलाड़ी की कोविड-19 के कारण खिलाड़ियों के एक जगह तक सीमित हो जाने के माहौल में अच्छी तरह से देखभाल करने की जरूरत है. शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैं यहां सीधे मुख्य खिलाड़ी की बात करता हूं. विराट कोहली पर व्यस्तता के कारण थकान हावी है. यदि किसी को विश्राम की जरूरत है तो वह कोहली है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह ढाई महीने का विश्राम हो या डेढ़ महीने का. यह इंग्लैंड दौरे से पहले हो या बाद में, उन्हें विश्राम की जरूरत है क्योंकि उनमें अभी छह-सात साल की क्रिकेट बची है और आप मानसिक थकान के कारण उन्हें नहीं गंवाना चाहोगे.’’

कोहली मंगलवार को आईपीएल मैच में पहली गेंद पर आउट हो गये थे. आरसीबी ने कप्तान फाफ डुप्लेसी की 96 रन की पारी की मदद से इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया. शास्त्री ने कहा, ‘‘जब मैं कोच था तब मैंने पहली बार इसकी शुरुआत की थी. मैंने पहली बात यही कही थी कि आपको खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति दिखाने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप जबर्दस्ती करते हैं तो फिर एक खिलाड़ी को गंवा सकते हैं. वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएगा. इसलिए हमें बेहद सतर्क रहना होगा.’’

यह भी पढ़ें : LSG vs RCB: बैंगलोर से मिली हार के बाद केएल राहुल को लगा झटका, लगा इतने लाख का जुर्माना

T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं दिनेश कार्तिक! जानें क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget