एक्सप्लोरर

IPL के नियमों में हो सकते हैं बदलाव, हर टीम को मिलेंगे चार रिव्यू, इस स्थिति में मैच होंगे रिशेड्यूल!

26 मार्च 2022 से IPL शुरू हो रहा है. इस बार कुछ नियमों में बदलाव हुआ है. इसमें रिव्यू से लेकर मुकाबले टाई होने जैसी स्थिति से जुड़े नियम शामिल हैं.

26 मार्च से शुरू हो रहे IPL के 15वें सीजन के कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इसमें रिव्यू से लेकर मुकाबले टाई होने जैसी स्थिति से जुड़े नियम शामिल हैं. एक स्पोर्ट्स वेबसाइट की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब हर IPL मैच में एक टीम चार बार रिव्यू ले सकेगी यानी एक टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान 2-2 बार रिव्यू लेने का अधिकार होगा.

इसके साथ ही प्लेऑफ या फाइनल में टाई होने की स्थिति में अगर निर्धारित समय तक सुपर ओवर या उसके बाद एक और सुपर ओवर से मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो लीग स्टेज के प्रदर्शन के आधार पर मैच का विजेता चुना जाएगा. यानी जो टीम लीग स्टेज में ऊपर रहेगी वह मैच की विजेता बनेगी.

कोविड-19 को देखते हुए भी एक नियम में बदलाव हुआ है. अगर कोरोना संक्रमण के कारण कोई टीम प्लेइंग-XI तैयार नहीं कर पाती है तो उस मैच को रिशेड्यूल किया जा सकेगा. अगर बाद में भी मैच नहीं हो पाता है तो फिर मामले को तकनीकी समिति के पास भेजा जाएगा. समिति का फैसला अंतिम माना जाएगा.

हाल ही में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की ओर से सुझाए गए एक नियम को भी IPL में लागू किया जाएगा. यह विकेट गिरने के बाद स्ट्राइक बदलने से जुड़ा नियम है. यानी अब अगर कोई भी बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो स्ट्राइक बदली हुई नहीं मानी जाएगी. नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक पर आएगा. हां अगर ओवर की आखिरी गेंद पर कैच होता है, तो स्ट्राइक जरूर बदली जाएगी.

यह भी पढ़ें..

ढाई साल के खराब प्रदर्शन का असर, टेस्ट में 50 से नीचे आया कोहली का रन औसत

Watch: बॉलर के हाथ से गेंद छुटने के पहले ही आधी पिच तक दौड़ गया बल्लेबाज, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget