एक्सप्लोरर

IPL-15: कप्तानी के बोझ से जडेजा की तैयारियां और प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था- धोनी

IPL-15: धोनी के कमान संभालने के बाद चेन्नई ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी.

MS Dhoni on Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारियों के कारण रविंद्र जडेजा की तैयारियां और प्रदर्शन प्रभावित हो रहा था. धोनी ने पिछले महीने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया जिसके बाद चेन्नई ने जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन यह ऑलराउंडर कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाया और आखिर में उन्होंने हाथ खड़े कर दिये. ऐसे में चेन्नई को अपने सबसे भरोसेमंद धोनी को फिर से कप्तानी सौंपनी पड़ी.

जडेजा की अगुवाई में चेन्नई ने आठ में से छह मैच गंवाये. इस बीच देश के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. धोनी के कमान संभालने के बाद चेन्नई ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी.

धोनी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जडेजा को पिछले सत्र से ही पता था कि इस साल उन्हें कप्तानी करनी है. पहले दो मैचों में मैंने उनकी मदद की लेकिन इसके बाद उन्हें स्वयं फैसले करने और जिम्मेदारी लेने के लिये कहा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब आप कप्तान बनते हो तो उससे कई जिम्मेदारियां जुड़ जाती है, लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने से वह प्रभावित हुआ. मुझे लगता है कि कप्तानी के बोझ से उसकी तैयारियां और प्रदर्शन प्रभावित हुआ.’’

धोनी ने कहा कि जडेजा का टीम की कमान संभालना एक क्रमिक बदलाव था जैसा कि वह चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘‘वह जानता था और उसके पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय था. महत्वपूर्ण यह है कि आप चाहते हैं कि वह टीम का नेतृत्व करे और मैं भी यह बदलाव चाहता था. आप नहीं चाहते कि सत्र के आखिर में उसे लगे कि कप्तानी किसी और ने की और वह केवल टॉस करने तक सीमित रहा.’’

धोनी ने कहा, ‘‘इसलिए यह क्रमिक बदलाव था. हर परिस्थिति में सुझाव देने से वास्तव में कप्तान को मदद नहीं मिलती. मैदान पर आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं और आपको उनकी जिम्मेदारी लेनी होती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब आप कप्तान बन जाते हैं तो आपको कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और इसमें आपका अपना खेल भी शामिल है.’’

धोनी को विश्वास है कि कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद जडेजा फिर से फॉर्म में लौट आएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी से मुक्त होने के बाद यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम भी यही चाहते हैं. हम एक शानदार क्षेत्ररक्षक को गंवा रहे थे. हमें डीप मिडविकेट पर अच्छे क्षेत्ररक्षक की कमी खल रही थी. हमने 17-18 कैच छोड़े हैं और यह चिंता का विषय है.’’ धोनी ने कहा, ‘‘ मैच बेहद कड़े हैं और उम्मीद है कि हम मजबूत वापसी करेंगे. गेंदबाजों के साथ संवाद करना महत्वपूर्ण होता है.’’

ये भी पढ़ें- Washington Sundar Injured:  फिर से चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर, कोच मूडी बोले- CSK के खिलाफ गेंदबाजी में उनकी कमी खली 

IPL-15: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आगे भी जुड़े रहेंगे? MS Dhoni ने दिए ये संकेत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget