एक्सप्लोरर

IPL 2020: दुबई में होगा आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन, चेयरमैन ने किया एलान

IPL 2020: पिछले कुछ दिनों से ही आईपीएल के दुबई में आयोजन के कयास लगाए जा रहे थे. अब बोर्ड ने इसे लेकर आधिकारिक एलान कर दिया है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन दुबई में होगा. बीसीसीआई ने दुबई में आईपीएल के आयोजन के लिए सरकार से अनुमति मांगी है. आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेलने इस बात की जानकारी दी है. हालांकि आयोजन को लेकर बाकी बातों पर फैसला आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में होगा. इस बैठक का आयोजन अगले 7 से 10 दिन के बीच हो सकता है.

बृजेश पटेल ने कहा, 

" कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के 13वें सीजन को टाल दिया गया था. अब आईपीएल का आयोजन यूएई में होगा. हमने आईपीएल के आयोजन के लिए सरकार से अनुमित मांगी है. "
-

हालांकि आईपीएल के आयोजन को लेकर अभी कोई और फैसला नहीं लिया गया है. बृजेश पटेल ने बताया, 

" आईपीएल के आयोजन को लेकर बाकी जो कदम उठाए जाने हैं उनके बारे में गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ही फैसला लिया जाएगा. "
-

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने का एलान किया था. आईसीसी के इस फैसले के बाद बीसीसीआई के लिए सितंबर से नवंबर के बीच में आईपीएल का आयोजन करवाने का रास्ता साफ हो गया था.

पहले भी हो सकता है विदेश में आयोजन

हालांकि बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली पहले कहते रहे हैं कि उनकी प्राथमिकता भारत में ही आयोजन करवाने की है. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच यह संभव नहीं दिखाई दे रहा था.

यह पहला मौका नहीं है जब यूएई में आईपीएल का आयोजन होगा. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त भी आईपीएल के शुरुआती मैच यूएई में खेले गए थे. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही आयोजन के लिए यूएई क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी थी.

आईपीएल को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने तो नहीं आई है, लेकिन सभी फ्रेंचाइजी एक महीने पहले ही अपने खिलाड़ियों के साथ यूएई पहुंच सकती है. दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले चार महीने से मैदान पर प्रैक्टिस नहीं की है, इसलिए उन्हें अपनी पुरानी लय हासिल करने में तीन से चार हफ्ते का वक्त लग सकता है.

ICC के फैसले का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया स्वागत, वर्ल्ड कप की मेजबानी अभी तय नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget