एक्सप्लोरर

IPL 2020: केएल राहुल की ऑरेंज कैप खतरे में पड़ी, रबाडा ने एक बार फिर से बुमराह को पछाड़ा

IPL 2020: फाइनल मुकाबले से पहले ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प हो गई है. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में अब बस चार खिलाड़ी ही शामिल हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का विजेता मिलने में अब बस एक मैच बाकी है. लेकिन क्वालिफायर टू में शिखर धवन की 78 रन की पारी से ऑरेंज कैप की रेस और ज्यादा दिलचस्प हो गई है. इसके साथ ही चार विकेट लेकर हैदराबाद का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ने वाले रबाडा ने एक बार फिर से पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है.

आईपीएल 13 के दौरान केएल राहुल कमाल के फॉर्म में थे. केएल राहुल की टीम को इस सीजन में प्लेऑफ का सफर तय नहीं कर पाई, पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के जरिए 14 मैच में 670 रन बनाने वाला यह खिलाड़ी अब तक ऑरेंज कैप होल्डर बना हुआ है.

फाइनल मुकाबले से पहले हालांकि केएल राहुल की ऑरेंज कैप खतरे में पड़ती दिख रही है और उसकी वजह है शिखर धवन की उम्दा बल्लेबाजी. धवन ने हैदराबाद के खिलाफ 78 रन की पारी खेलकर ना सिर्फ दिल्ली को पहली बार फाइनल में पहुंचाया है, बल्कि इस सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिए हैं.

शिखर धवन इस सीजन में 16 मैच में 603 रन बना चुके हैं. धवन अगर फाइनल मुकाबले में 68 या उससे ज्यादा की पारी खेलने में कामयाब हो जाते हैं तो वह राहुल को पछाड़कर ऑरेंज कैप के विजेता बन जाएंगे. डेविड वार्नर के बाहर होने की वजह से अब इस रेस में और कोई खिलाड़ी नहीं रह गया.

पर्पल कैप फिर से रबाडा के पास

पिछले चार मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रबाडा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार वापसी की. रबाडा ने हैदराबाद के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और इसके साथ ही इस सीजन में अपने विकेटों की संख्या को 29 तक पहुंचा दिया. रबाडा अब इस सीजन में 29 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं.

रबाडा को हालांकि जसप्रीत बुमराह से कड़ी चुनौती मिल रही है. बुमराह ने 14 मैच में अब तक 27 विकेट हासिल किए हैं और उनके पास रबाडा को पछाड़कर पर्पल कैप हासिल करने का एक और मौका है.

जोफ्रा आर्चर का पुराना ट्वीट फिर हुआ वायरल, 6 साल पहले ही बाइडेन की जीत पर भविष्यवाणी की थी

IPL 2020: होल्डर को बोली में नहीं खरीदे जाने से गंभीर निराश, बताया क्यों खास है यह खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget