एक्सप्लोरर

क्या हो पाएगा IPL 2020 का आयोजन? सौरव गांगुली के पास इसलिए नहीं है जवाब

IPL 2020: 15 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन लगने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 13वें सीजन का आयोजन बेहद मुश्किल है.

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन का आयोजन बेहद मुश्किल है. 15 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन आगे टलना या रद्द होना तय हो चुका है. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली साफ कह चुके हैं कि आईपीएल के आयोजन को लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं है. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के आयोजन को 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल तक कर दिया गया था. लेकिन हालात गंभीर होने की वजह से अब देश को 15 अप्रैल तक लॉकडाउन ही कर दिया गया है. सौरव गांगुली ने कहा, ''मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता. हम उसी स्थान पर हैं जहां हम इसे निलंबित करने वाले फैसला लेते समय थे. पिछले 10 दिनों में कुछ भी नहीं बदला है. ऐसे में मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है. यथास्थिति बनी हुई है.'' जय शाह से करेंगे बात पूर्व भारतीय कप्तान ने दुनिया भर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले तीन चार महीने की योजना बनाने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ''आप कुछ भी योजना नहीं बना सकते हैं. भविष्य दौरा कार्यक्रम निर्धारित है. आप उसे बदल नहीं सकते. दुनिया भर में क्रिकेट और बहुत सारे खेल बंद हो गए हैं.'' दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए कोई दान नहीं दिया है. गांगुली ने कहा वह इस मामले पर बोर्ड के सचिव जय शाह के साथ चर्चा कर बेहतर विकल्प का पता लगाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, ''मैंने जय के साथ चर्चा नहीं की है. हम स्थिति का आकलन करेंगे, निर्देशों का पालन करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है.'' सौरव गांगुली ने पेशकेश की है कि जरूरत पड़ने पर क्रिकेट स्टेडियम और सुविधाओं का इस्तेमाल कोरोना पीड़ितों के लिए किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ''अगर सरकार हमसे पूछती है, तो हम निश्चित रूप से स्टेडियम की यह सुविधाएं उन्हें सौंप देंगे. हम समय की जरूरत के मुताबिक काम करेंगे. इसमें कोई समस्या नहीं है.'' गांगुली ने पूर्ण बंद का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस कदम से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. रद्द हो सकता है IPL 2020, BCCI और आईपीएल फ्रेचाइजियों के बीच कॉन्फ्रेंस कॉल रूकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget