एक्सप्लोरर

IPL 2020: KKR पर मिली जीत से अय्यर की खुशी का ठिकाना नहीं, कही यह बड़ी बात

IPL 2020: केकेआर के खिलाफ मैच में अय्यर ने शानदार 88 रन की पारी खेली. अय्यर की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 228 रन बनाए.

आईपीएल 13 के शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस मैच में आईपीएल में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत का रिकॉर्ड टूटते हुए बचा. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 229 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन दो बार की विजेता महज 18 रनों से चूक गई.

अगर कोलकाता यह लक्ष्य हासिल कर लेती तो वो आईपीएल में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल कर लेती. दिल्ली की तरफ से नाबाद 88 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

अय्यर ने माना कि इस मैदान पर रनों को बचाना बेहद मुश्किल है. अय्यर ने कहा, "यहां रनों का बचाव करना काफी मुश्किल है. शानदार टोटल लेकिन फिर भी काफी मुश्किल हुई. यहां आकर खेलना मजेदार है. मैच जीतना सोने पर सुहागा है. मुझे लगता है कि आज का दिन गेंदबाजों को छोटे मैदान पर लाने के लिए सही था."

अपनी बल्लेबाजी पर अय्यर ने कहा, "मैं एक बार में एक छक्का मारने के बारे में सोच रहा था. मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं गिफ्टेड खिलाड़ी हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि हार्ड वर्क क्या है, स्मार्ट वर्क क्या है."

अय्यर ने जीत को संतोषजनक बताया है. मैच को लेकर उन्होंने कहा, "हम सभी करीबी मुकाबलों की बात करते हैं. यह मैच उनमें से एक था. इस मैच को जीतना संतोषजनक है."

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है. बेहद ही शानदार फॉर्म में नज़र आ रही दिल्ली की टीम ने अपने चार में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

IPL 2020: हार के बावजूद कार्तिक ने किया टीम का बचाव, बोले- दो छक्के बदल देते मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget