एक्सप्लोरर

पावर हिटर नहीं होने के बावजूद विराट कोहली कैसे नायाब बल्लेबाजी करते हैं? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

IPL 2023: विराट कोहली पावर हिटर नहीं है यह बात सभी जानते हैं. बावजूद इसके विराट कोहली बड़े बड़े शॉट आराम से खेलते हैं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गुरुवार को हुई आरसीबी और हैदराबाद की टक्कर के बाद हर किसी की जुबां पर सिर्फ विराट कोहली का नाम है. ऐसा हो भी क्यों ना? आखिर बात ही इतनी खास है. विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेलते हुए शानदार शतक जमाया. विराट कोहली की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने चार छक्के भी जड़े. पावर हिटर नहीं होने के बावजूद कोहली कैसे विराट पारियां खेल लेते हैं इस बात का खुलासा हो गया है.

विराट कोहली के साथ आरसीबी में खेलने वाले हर्षल पटेल ने पूर्व कप्तान की बल्लेबाजी को लेकर कई सारी बातें बताई हैं. हर्षल ने बताया, ''विराट कोहली को गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है. जब उनका बल्ला चलता है तो फिर टाइमिंग इतनी शानदार रहती है कि आप उसके मुरीद हुए बिना नहीं रह सकते.''

हर्षल पटेल ने आगे कहा, ''जब विराट कोहली का बल्ला चल रहा है और उन्हें गेंदबाजी करने से ज्यादा मुश्किल काम कोई भी नहीं है. यह एक महान खिलाड़ी की निशानी है. मुझे यहां बैठकर यह कहने की जरूरत नहीं है कि विराट कोहली महान बल्लेबाज है. यह बात तो हर कोई जानता है कि विराट कितना महान बल्लेबाज है.''

क्रिकेटिंग शॉट खेलते हैं विराट

आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''विराट कोहली सिर्फ क्रिकेटिंग शॉट खेलते हैं. वो कुछ बी अलग नहीं करते. वो इस तरह की स्लो पिच पर भी गेंदबाजों को निशाने पर लेते हैं. जिस तरह के वो शॉट खेलते हैं, जिस तरह की वो सिक्स लगाते हैं, वो पावर हिटर नहीं है. उनकी टाइमिंग ही इतनी उम्दा है कि उन्हीं और कुछ करने की जरुरत ही नहीं पड़ती है.''

बता दें कि गुरुवार देर रात खेले गए मुकाबले में आरसीबी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य रखा था. विराट कोहली के शतक की वजह से यह लक्ष्य बेहद मामूली साबित हुआ और आरसीबी ने 19.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

इस जीत के साथ ही आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की संभावना भी बढ़ गई है. आरसीबी अगर अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो फिर उसका प्लेऑफ स्पॉट कंफर्म है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget