एक्सप्लोरर

IPL 2024: सिराज की खराब परफॉर्मेंस का पूर्व क्रिकेटर ने बताया कारण, नहीं दिया ब्रेक तो बढ़ जाएगी मुश्किल!

IPL 2024: मौजूदा सीजन में मोहम्मद सिराज की जमकर कुटाई हो रही है. ऐसे में एक पूर्व क्रिकेटर ने उन्हें ब्रेक दिए जाने की मांग की है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. कई सालों से टीम में मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभा रहे मोहम्मद सिराज की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी है. बीते वीरवार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 ओवरों में 37 रन लुटा दिए थे और यहां तक कि रोहित शर्मा और ईशान किशन ने उनके एक ही ओवर में 23 रन ठोक दिए थे. अब उनकी फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि सिराज पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे हैं और उन्हें कुछ मैचों के लिए आराम दे दिया जाना चाहिए.

हरभजन सिंह ने कहा, "मैं अगर मैनेजमेंट का हिस्सा होता तो सिराज को कुछ मैचों के लिए आराम दे देता. उन्हें ब्रेक देकर यह सोचने के लिए समय दीजिए कि उनके साथ क्या गलत हो रहा है. वो अभी वही सिराज हैं जिसे हमने टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में भी नई बॉल से विकेट चटकाते हुए देखा है. वो टीम इंडिया और RCB के लिए भी एक चैंपियन गेंदबाज रहे हैं. मेरे ख्याल से वो मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा थके हुए हैं. उन्हें आराम की जरूरत है. वो बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं. वो इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच खेले, उन्होंने बहुत ज्यादा ओवर गेंदबाजी की है."

आईपीएल 2024 में RCB ने अभी तक 6 मैचों में केवल 1 जीत दर्ज की है. इस खराब प्रदर्शन में कहीं ना कहीं मोहम्मद सिराज की भूमिका भी रही है क्योंकि वो मौजूदा सीजन में 10.4 के इकॉनमी रेट से रन लुटा रहे हैं. सिराज अभी तक 6 मैचों में केवल 4 विकेट ले पाए हैं. RCB का अगला मैच अगले सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जो लगातार 2 मैच जीतकर अच्छी लय में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें:

IN PICS: मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget