एक्सप्लोरर

GT vs CSK: गुजरात को हराकर धोनी की सीएसके ने किया कमाल, फाइनल में बनाई जगह

GT vs CSK Qualifier 1 Live: गुजरात टाइटन्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. गुजरात के पास हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक मौका और है.

Key Events
GT vs CSK Qualifier 1 Live Updates Gujarat vs Chennai IPL 2023 Playoff Matches Score Commentary Online GT vs CSK: गुजरात को हराकर धोनी की सीएसके ने किया कमाल, फाइनल में बनाई जगह
धोनी और हार्दिक पांड्या
Source : PTI

Background

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जो भी टीम बाजी मारने में कामयाब रहेगी उसको 28 मई को खेले जाने वाले फाइनल का टिकट हासिल हो जाएगा. हालांकि हारने वाली टीम को भी फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा. लेकिन धोनी और पांड्या दोनों की ही नज़र आज के मैच में जीत हासिल करके फाइनल में जगह पक्की करने पर होगी.

बात अगर गुजरात की करें तो पिछले साल की तरह इस बार भी हार्दिक पांड्या की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है. आरसीबी को मात देकर गुजरात टाइटन्स प्वाइंट्स टेबल में 20 प्वाइंट्स के साथ टॉप करने में कामयाब रही. धोनी की टीम को हालांकि 8 मैचों में ही जीत मिली और वह 17 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफायर में जगह बनाने में सफल रही.

गुजरात के लिए इस सीजन में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है. शुभमन गिल ने ना सिर्फ इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं बल्कि वह पिछले दो मैचों में सेंचुरी भी लगा चुके हैं. अगर गिल आज 50 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर वह ऑरेंज कैप होल्डर बनने में भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं.

गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान की जोड़ी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया है. ये दोनों खिलाड़ी इस सीजन में 24-24 विकेट हासिल कर चुके हैं. इनकी नज़र पर्पल कैप पर कब्जा जमाने के साथ ही सीएसके के बल्लेबाजों की कमर तोड़ने पर भी होगी. राशिद खान चेपॉक में गुजरात के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

चेन्नई के बल्लेबाजों ने भी इस सीजन में अपने खेल से प्रभावित किया है. कॉन्वे और गायकवाड़ की जोड़ी चेन्नई को लगातार अच्छी शुरुआत दिला रही है. इसके अलावा शिवम दुबे और रहाणे का फॉर्म सीएसके के लिए बोनस साबित हुआ है. हालांकि मोईन अली इस सीजन में एक भी कमाल की पारी नहीं खेल पाए हैं.

23:27 PM (IST)  •  23 May 2023

चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में

चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बना ली है. सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को 15 रन से मात दी है. सीएसके फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. सीएसके ने गुजरात के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य रखा था. हालांकि गुजरात 157 रन ही बना पाई. गुजरात के पास हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है. 

23:17 PM (IST)  •  23 May 2023

राशिद खान आउट हुए

गुजरात टाइटन्स की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है. राशिद खान 16 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात ने 142 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget