एक्सप्लोरर

CSK का यह खिलाड़ी होगा अगला सचिन तेंदुलकर..., पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

Ambati Rayudu: आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस खिलाड़ी को करियर के शुरूआती दौर में 'अगला सचिन तेंदुलकर' बनने की उम्मीद के साथ चुना गया था. साथ ही उन्होंने अंबाती रायडू से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया.

Akash Chopra On Ambati Rayudu: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अंबाती रायडू क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अंबाती रायडू पर बड़ा बयान दिया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि अंबाती रायडू को करियर के शुरूआती दौर में 'अगला सचिन तेंदुलकर' बनने की उम्मीद के साथ चुना गया था. साथ ही उन्होंने अंबाती रायडू से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया. आकाश चोपड़ा कहते हैं कि यह साल 2003 का भारत ए का वेस्टइंडीज दौरा था. अंबाती रायडू नाम के एक छोटे बच्चे को वहां चुना गया था. वह शायद उस समय 16 साल का रहा होगा. दरअसल, आकाश चोपड़ा ये बातें अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कर रहे हैं.

'वह अगला सचिन तेंदुलकर बनेगा...'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अंबाती रायडू को इस उम्मीद के साथ चुना गया था कि वह अगला सचिन तेंदुलकर बनेगा. यह लड़का काफी टेलेंटेड है. साथ ही वह वह विलक्षण प्रतिभा की तरह है वह बल्लेबाजी कर सकता है, बहुत अच्छी फील्डिंग कर सकता है और गेंदबाजी करने की भी काबिलियत रखता है. आकाश चोपड़ा कहते हैं कि उस टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को रायडू की देखभाल करने के लिए कहा गया था. क्योंकि उन्हें एक विलक्षण खिलाड़ी माना जाता था.

अंबाती रायडू के साथ उस दौरे पर क्या हुआ?

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अंबाती रायडू को दौरे पर बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था. उसे बीच-बीच में ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने के लिए कहा गया, जो वह करने में असमर्थ था. वह कभी-कभी गेंद को अपने पैरों पर या बल्लेबाजों के पैरों पर पिच कर रहा था. आकाश चोपड़ा कहते हैं कि "मुझे याद है कि जब भी अंबाती गेंदबाजी करने आते थे तो शॉर्ट-लेग और मिडविकेट के क्षेत्ररक्षक थोड़ा डर जाते थे क्योंकि वेस्टइंडीज के लोग बहुत जोर से हिट करते थे. इसलिए आप डरे हुए थे क्योंकि आप फायरिंग लाइन में थे. मैं शॉर्ट लेग पर हुआ करता था" इसलिए मैं उनसे कहा करता था कि वह शॉर्ट गेंद न फेंके. गौरतलब है कि अंबाती रायडू ने आईपीएल 2023 फाइनल के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें-

SL vs AFG: आईपीएल में सीएसके के 'ट्रंप कार्ड' इस गेंदबाज की अफगान बल्लेबाजों ने जमकर की पिटाई

AFG vs SL: इब्राहिम जदरान शतक से चूके, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया, जानें मैच का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget