एक्सप्लोरर

DC vs SRH: दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 208 रनों का लक्ष्य, वॉर्नर-पॉवेल का तूफानी प्रदर्शन

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया. दिल्ली के लिए वॉर्नर और पॉवेल ने शानदार प्रदर्शन किया.

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad David Warner Rovman Powell IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया. दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल ने शानदार प्रदर्शन किया. वॉर्नर ने 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाए. जबकि पॉवेल ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली. जबकि हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने एक विकेट लिया. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मनदीप सिंह और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए. मनदीप बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं इनके बाद मिचेल मार्श बैटिंग करने आए. वे भी 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और एक चौका शामिल रहा.

वॉर्नर और पॉवेल अंत तक टिके रहे और ताबड़तोड़ बैटिंग की. वॉर्नर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाए. जबकि पॉवेल ने महज 35 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए. पॉवेल ने आखिरी ओवर से कुल 19 रन बटोरे. उन्होंने इसमें तीन चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह दिल्ली ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए.

हैदराबाद के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन दिए और इसके साथ-साथ एक मेडन ओवर भी निकाला. सीन एबॉट ने 4 ओवरों में 47 रन देकर एक विकेट लिया. कार्तिक त्यागी डेब्यू मैच खेल रहे हैं. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. कार्तिक ने 4 ओवरों में 37 रन दिए. श्रेयस गोपाल ने 3 ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट लिया. उमरान मलिक काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 52 रन दिए. 

यह भी पढ़ें : DC vs SRH: हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच खेल रहे 3 नए खिलाड़ी, जानें कैसा रहा है अब तक का प्रदर्शन

IPL 2022: ऋषभ पंत की कप्तानी से प्रभावित हुआ टीम इंडिया का पूर्व खिलाड़ी, कहा- अकेले दिला सकते हैं जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget