एक्सप्लोरर

IPL 2023: बेन स्टोक्स का गेंदबाजी नहीं कर पाना सीएसके के लिए झटका, जानिए धोनी की टीम पर कितना पड़ेगा असर

Ben Stokes: बेन स्टोक्स घुटने की चोट की चलते आईपीएल 2023 में गेंदबाजी नहीं करेंगे. उनका बॉलिंग नहीं करना एमएस धोनी की टीम सीएसके के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Ben Stokes CSK: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स लिए खेलते नजर आएंगे. उन्हें सीएसके का अगला कप्तान भी माना जा रहा है. अगर एमएस धोनी आईपीएल 2023 के बाद रिटायर होते हैं तो कप्तानी की रेस में स्टोक्स सबसे आगे हैं. सीएसके ने उनके कुशल नेतृत्व, बैटिंग और बॉलिंग की क्षमता को देखते हुए नीलामी में 16.25 करोड़ की बड़ी धनराशि खर्च कर खरीदा. लेकिन बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में बॉलिंग नहीं करेंगे. यह सीएसके के लिए बड़ा झटका है. इसका धोनी की टीम पर काफी असर पड़ेगा. इससे साफ हो गया है कि बेन स्टोक्स आईपीएल के 16वें सीजन में एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे. 

बॉलिंग ऑप्शन की कमी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बेन स्टोक्स के बॉलिंग नहीं करने से सीएसके के पास गेंदबाजी विकल्प की कमी रहेगी. वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कम से कम छठा विकल्प हो सकते थे. वह कारगर मीडियम पेसर गेंदबाज हैं. सीएसके ने बेन स्टोक्स को टीम में ड्वेन ब्रावो के विकल्प के रूप में शामिल किया है. ब्रावो मध्यम गति के बॉलर होने के अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में तेज गति से रन भी बनाते थे. आईपीएल के एक सीजन में ब्रावो से ज्यादा विकेट आज तक कोई गेंदबाज नहीं ले पाया है. कुछ ऐसी ही उम्मीद सीएसके को बेन स्टोक्स से थी. लेकिन बेन स्टोक्स के गेंदबाजी नहीं करने से टीम पर बड़ा असर पड़ेगा. 

ऑलराउंडर्स वाली टीमें रहेंगी सफल

आईपीएल में ऑलराउंडर वाली टीमें ज्यादा सफल होती हैं. इससे टीमों के पास बॉलिंग के विकल्प ज्यादा हो जाते हैं. सीएसके के पास मोईन अली, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर हैं. यह सभी बैटिंग और बॉलिंग करने में सक्षम हैं. अगर बेन स्टोक्स भी बॉलिंग करते तो टीम के पास ज्यादा विविधता होती. ऐसे में चेन्नई के पास 7-8 बॉलिंग विकल्प मौजूद रहते. गेंदबाजी में इतने विकल्प मैच के दौरान किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते थे. लेकिन आईपीएल 2023 में स्टोक्स का बॉलिंग नहीं करना चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण में एक दरार आ गई है. 

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget